फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paddy market remained closed for the second consecutive day due to rain.

Noida News: बारिश से दूसरे दिन भी बंद रही धान मंडी

Tue, 13 Oct 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Paddy market remained closed for the second consecutive day due to rain.
-अस्थाई मंडी में भरा पानी, ट्रैक्टर-ट्रालियों में धान वापस ले जाने को मजबूर किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। बारिश के कारण रबूपुरा की अस्थाई धान मंडी दूसरे दिन मंगलवार को भी बंद रही। मंडी में धान भीगने और पानी भरने से बिक्री नहीं हो सकी। किसानों को अपनी उपज ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर वापस ले जाना पड़ा। सरकारी मंडी नहीं होने से खुले में रखा धान बारिश की चपेट में आ गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई। रबूपुरा में सरकारी मंडी नहीं होने के कारण आढ़ती पिछले कई वर्षों से किराये की जमीन पर रबूपुरा-मिर्जापुर मार्ग के पास अस्थाई मंडी लगाते हैं। यहां 50 से अधिक गांवों के किसान धान बेचने पहुंचते हैं। रविवार रात और सोमवार को हुई बारिश ने मंडी की व्यवस्था बिगाड़ दी। किसान जगदीश सिंह, विशाल सिंह और जमील खां ने कहा कि सरकारी मंडी होती तो ऐसी परेशानियों से बचा जा सकता था। उन्होंने क्षेत्र में सरकारी धान मंडी बनवाने की मांग की।

बारिश से धान की फसल को नुकसान-
खराब मौसम ने धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल की कटाई और झड़ाई का काम भी प्रभावित हुआ है। किसान जगजीत सिंह और ओमान सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। पिछले दिनों हुई बारिश से भी फसल प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed