{"_id":"61f052cb0dc6e51f611747e3","slug":"oyo-hotel-closed-due-to-disturbance-in-entry-register-noida-news-noi628848647","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंट्री रजिस्टर में गड़बड़ी पर ओयो होटल को बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंट्री रजिस्टर में गड़बड़ी पर ओयो होटल को बंद कराया
विज्ञापन
सेक्टर-12 में चल रहे ओयो होटल की जांच करते एडीसीपी रणविजय सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। आगामी विधानसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस को लेकर कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पुलिस ने एडीसीपी और एसीपी के नेतृत्व में शहर के होटलों, मॉल्स, मेट्रो स्टेशनों समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों से लेकर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सेक्टर-12 स्थित एक ओयो होटल में एडीसीपी रणविजय सिंह व एसीपी रजनीश वर्मा ने चेकिंग की तो वहां एंट्री रजिस्टर में गड़बड़ी मिली। पुलिस ने नोटिस जारी कर होटल को बंद करा दिया। देर रात तक शहर के कई हिस्सों में अभियान चलता रहा। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश पर अधिकारी लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं।
शहर के महत्वपूर्ण स्थानों, बॉर्डर व मेट्रो के आसपास चेकिंग के साथ संदिग्धों की तलाशी व पूछताछ की गई। मंगलवार दोपहर को एडीसीपी व एसीपी हरिदर्शन चौकी बॉर्डर पर पहुंचे। यहां वाहनों की चेकिंग की। इसके बाद दोनों अधिकारी सेक्टर-12 के ओयो होटल में पहुंचे और जांच की। होटल में कुल 22 कमरों में से तीन बुक थे। एंट्री रजिस्टर में होटल में आने और जाने का ब्योरा सही तरीके से नहीं लिखा था। न ही कमरे बुक करने वालों के सही परिचय पत्र लिए गए थे। इसके अतिरिक्त कई खामियां मिलने पर होटल को बंद करा दिया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने सेक्टर-32 सिटी सेंटर, लॉजिक्स मॉल, बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर डॉग स्क्वायड व मेट्रो पर तैनात जवानों के साथ अभियान चलाया।
पुलिस ने बीएसएफ के साथ किया फ्लैग मार्च
पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ शहर के संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को शांतिपूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया में हिस्सा लेने व शरारती तत्वों के बारे में जानकारी देने के प्रति जागरूक किया। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-49, बरौला, सेक्टर-50, सेक्टर-5 और होशियार पुर में फ्लैग मार्च निकाला गया। चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बीएसएफ के जवानों को हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं, हिस्ट्रीशीटर के घरों पर भी दबिश देकर रेड कार्ड भी जारी किया गया।