{"_id":"68ab15039094abc0da06c403","slug":"ownership-rights-have-not-been-received-for-12-years-even-the-authority-is-not-taking-any-action-noida-news-c-1-gnd1002-3321816-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 12 साल से मालिकाना हक नहीं मिला, प्राधिकरण भी नहीं ले रहा सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 12 साल से मालिकाना हक नहीं मिला, प्राधिकरण भी नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन
फोटो है
सेक्टर-110 की लोटस पनाश सोसाइटी के निवासियों ने रजिस्ट्री, लावारिस कुत्ते, पानी और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोसाइटी में 2013 से लोग रहे हैं लेकिन आज तक सभी फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक नहीं मिला पाया है। बिल्डर के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया चल रही है। 2019 से इंटरिम रिज्यॉल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी) हैं लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण को सुध लेकर रजिस्ट्री करवानी चाहिए। ये बातें सेक्टर-110 की लोटस पनाश सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में कहीं।
निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब 4,000 फ्लैट हैं। 3,000 फ्लैट में लोग रह रहे हैं। अब तक करीब 720 फ्लैट की रजिस्ट्री हुई है। अन्य फ्लैट खरीदार अपने घर के मालिकाना हक का इंतजार कर रहे हैं। ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट भी सभी टावरों का नहीं मिला है। सोसाइटी के पास अपना क्लब हाउस भी नहीं है।
निवासियों ने कहा कि सभी कार्यक्रम खुले परिसर में करवाने पड़ते हैं। सोसाइटी में सेक्टर-105 से गंगाजल की आपूर्ति होती है लेकिन मिक्स गंगाजल आता है। इससे टीडीएस बहुत हाई रहता है। लोगों ने कहा कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों की संख्या अधिक है। पिछले सप्ताह कुत्तों को लेकर कुछ बाहरी लोगों ने बहुत हंगामा किया था। यदि शेल्टर होम की जरूरत है तो डॉग पार्क में शेल्टर होम बना सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- --
गंगाजल मिक्स करके दिया जा रहा है। सेक्टर-137 में रेनीवेल बनने से राहत की उम्मीद है। -केशव मित्तल, एओए अध्यक्ष
सोसाइटी में 2013 से लोग रह रहे हैं। अब तक हजारों फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक नहीं मिला। -विवेक शारदा, निवासी
लावारिस कुत्तों के कारण बच्चे बाहर खेलने में डरते हैं। बच्चों से ज्यादा कुत्तों की अहमियत दी जा रही है। -मुदित नारायण, निवासी
सोसाइटी के बाहर अतिक्रमण बहुत रहता है। इसके अलावा चेन स्नैचिंग और चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। -जया साहनी, निवासी
सोसाइटी से आक्रामक लावारिस कुत्तों को हटाने के मामले में नोएडा प्राधिकरण को संज्ञान लेना चाहिए। -मोनिका बिष्ट, निवासी
सोसाइटी के पानी में टीडीएस हाई रहता है। इससे स्किन संबंधी परेशानी हो रही है। कपड़े जल्दी खराब हो जाते हैं।-सुलता, निवासी