{"_id":"65da506be018a706ab060157","slug":"outrage-over-breaking-of-shri-rams-statue-police-searched-cctv-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26802-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: श्रीराम की प्रतिमा तोड़ने पर आक्रोश, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: श्रीराम की प्रतिमा तोड़ने पर आक्रोश, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
विज्ञापन
श्रीराम की प्रतिमा तोड़ने पर आक्रोश, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
- निजी जमीन पर बना हुआ था मंदिर, पुलिस ने कुछ लोगों को लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निजी जमीन पर बनाए गए मंदिर में श्री राम की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनाक्रम का निरीक्षण किया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, पुलिस ने संदेह पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव निवासी पिंटू शर्मा ने अपनी निजी भूमि पर मंदिर बना रखा है। उसमें राम-दरबार, सिद्ध बाबा और राधा-कृष्ण की मूर्तियां स्थापित हैं। मंदिर में ग्रामीण सार्वजनिक रूप से पूजा अर्चना करते हैं। शुक्रवार रात श्री राम प्रतिमा को खंडित करते हुए तहस-नहस कर दिया गया है। सुबह होने पर पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई। मौके पर भीड़ जुट गई। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
माहौल खराब करने का किया है प्रयास
ग्रामीणों का कहना है कि मूर्ति खंड़ित करने वाले लोगों ने गांव में माहौल खराब करने का प्रयास किया है, लेकिन ग्रामीण एक हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और असामाजिक तत्वाें की तलाश शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछतातछ की जा रही है।
अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।