{"_id":"613639798ebc3eb6fa772450","slug":"outbreak-of-fever-increased-in-rural-area-many-patients-were-found-in-10-days-grnoida-news-noi603086381","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र बढ़ा बुखार का प्रकोप, 10 दिन में कई मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र बढ़ा बुखार का प्रकोप, 10 दिन में कई मरीज मिले
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। ग्रामीण क्षेत्र में भी बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। इन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। कुछ मरीज झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। कस्बे के आसपास के गांवों में बुखार के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. मनीष यादव ने बताया कि अधिकांश मरीजों में वायरल के लक्षण मिल रहे हैं। डेंगू व मलेरिया के जांच के लिए गंभीर मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक किसी में भी पुष्टि नहीं हुई हैं।
महिला में मिले स्क्रब वायरल के लक्षण
दादरी के रूपवास गांव निवासी राजवती में स्क्रब वायरल के लक्षण मिले हैं। इसकी जानकारी पर सोमवार को सरकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजीव सारस्वत टीम के साथ महिला के घर पहुंचे और परिवार के अन्य सदस्यों की जांच की। विभाग ने सभी सदस्यों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, बुखार आने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने को कहा है। बताया गया कि 27 अगस्त को बुखार आने पर राजवती ने निजी चिकित्सक से इलाज कराया था। लाभ नहीं होने पर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में स्क्रब वायरल के लक्षण मिले। गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को दे दी है। डॉ. संजीव का कहना है कि स्क्रब वायरल बुखार है। महिला के परिवार में अन्य किसी को कोई परेशानी नहीं है।
क्या है स्क्रब वायरल व लक्षण
डॉ. संजीव सारस्वत ने बताया कि स्क्रब वायरल मच्छरजनित बीमारी है। इसकी शुरुआत बुखार आने और शरीर पर चकत्ते पड़ने से होती है। यह शरीर के नर्वस सिस्टम, दिल, गुर्दे, श्वसन और पाचन प्रणाली को प्रभावित करता है। इस बुखार की वजह से निमोनिया, मेनिंगो-एन्सेफलाइटिस, ऑर्गन फेलियर और इंटर्नल ब्लीडिंग के साथ ही एक्यूट रेसपिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) का खतरा बना रहता है। इसका वेक्टर छोटे पौधों या झाड़ियों में पाया जाता है, इसलिए इसे स्क्रब वायरल कहा जाता है।