फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   others

अरावली

Mon, 19 Jul 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
others
फिरोजपुर झिरका। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश बेशक शहरी क्षेत्रों में जल निकासी नहीं होने पर आफत बन गई हो, लेकिन बरसात से ऐतिहासिक शिव मंदिर स्थित अरावली की वादियां पूरी तरह गुलजार हो गई हैं। अरावली की वादियों के गगनचुंबी पहाड़ों के बीच शांत वातावरण लोगों को आकर्षित कर रहा है। दिल्ली एनसीआर स्थित आसपास के लोग भी अरावली की वादियों में खुशगवार मौसम का आनंद लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से सूखे पड़े झरनों से पानी गिरने लगा है। जिन्होंने अरावली की वादियों की सुंदरता को चार चांद लगा दिए हैं। झरनों के नाम से मशहूर फिरोजपुर झिरका में बरसात के दिनों में कल कल बहते झरने लोगों की पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं। पूर्व शिव मंदिर अध्यक्ष मिट्ठून लाल शर्मा, सुभाष चंद सर्राफ सतीश चंद गर्ग सहित अन्य लोगों का कहना है कि पुराने समय में अरावली की वादियों में पहाड़ों में से झरने बहते थे। जिसके चलते फिरोजपुर झिरका नाम शहर का रखा गया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों के प्रयास से प्रकृति को मिला संरक्षण
तिजारा मार्ग स्थित पांडव कालीन निर्मित ऐतिहासिक शिव मंदिर मार्ग पर बहते झरनों से प्रकृति की एक अलग ही छटा देखने को मिलती है। शहर के स्वयंसेवी समूह स्वच्छ गंगा अभियान के राजू योगी, बिसराम प्रजापति, कृष्ण कुमार सहित अन्य सदस्यों ने यहां के प्राकृतिक झरनों की सफाई कर जल संरक्षण और वन्य जीव संरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रयास किया। सफाई की बदौलत झरने के बहने में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के उदासीन रवैया से नराजगी
अरावली की वादियों में गगनचुंबी पहाड़ियों के बीच सरकार द्वारा कोई भी पर्यटन स्थल की घोषणा नहीं की है। जिससे क्षेत्रीय सामाजिक संगठन के लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी है। इलाके के प्रकृति प्रेमी पुनीत बंसल, सुरेश ठेकेदार, सतीश सेन, लवली भटेजा, राजेश बंसल आदि लोगों का कहना है कि कोई भी बड़ी योजना सरकार द्वारा अमल में नहीं लाई गई है। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और सांसद अरावली की वादियों की मनोरम वादियों से प्रभावित हो चुके हैं।
फोटो ऱ्- अरावली की वादियों हरियाली का मनोरम दृश्य।
बरसात आने के बाद पहाड़ों पर खिली हरियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed