फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   other

5 हजार अन्य रेहड़ी पटरी वालों को भी मिलेगा स्थान

Sun, 08 Dec 2019 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
other
नोएडा। शहर के पांच हजार अन्य रेहड़ी पटरी वालों को भी वेंडर जोन में स्थान का आवंटन होगा। पहले चरण के 2472 आवंटन के बाद अब दूसरे चरण का आवंटन होगा। इसके लिए प्राधिकरण स्थान चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले चरण के 2472 लोगों के नाम ड्रॉ में आने के बाद 7 दिसंबर तक का समय चालान के लिए दिया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सोमवार तक का समय दिया गया है। अभी तक करीब 1400 रेहड़ी पटरी वालों ने पैसे जमा करने के लिए चालान लिया है। करीब एक हजार से 1200 लोगों ने पैसे जमा कर दिए हैं। लिहाजा, सोमवार को बड़ी संख्या में लोगोें की ओर से पैसे जमा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शिकायतों के हल का दिया आश्वासन
ओएसडी का कहना है कि कई रेहड़ी पटरी वालों ने शिकायत की है कि वह जिस सेक्टर में अपना काम करते थे। उनको वहां स्थान न देकर दूसरे सेक्टर में दे दिया गया है। इस पर प्राधिकरण जांच कर रहा है। अगर उस खास सेक्टर में वेंडर जोन बनाया गया है तो उनको वहीं स्थान दिया जाएगा। इसके अलावा जिन सेक्टरों में वेंडर जोन नहीं बनाया गया है। उन सेक्टरों के रेहड़ी पटरी वालों को दूसरे सेक्टर में स्थान दिया गया है। उनके मामले में स्थान चिह्नित होने पर मौका दिया जाएगा। अगर वह दूसरे सेक्टर में स्थान चाहेंगे तो उनको वहां भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में होगा आवंटन पत्र वितरित
प्राधिकरण की ओर से एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। यहां सीईओ रितु माहेश्वरी रेहड़ी पटरी वालों को आवंटन पत्र देंगीं। इसके लिए प्राधिकरण जल्द ही तिथियों की घोषणा करने वाला है।
10 दिसंबर के प्रदर्शन पर भी प्राधिकरण की नजर
नोएडा प्राधिकरण की नजर रेहड़ी पटरी वालों की 10 दिसंबर के प्रस्तावित प्रदर्शन पर भी है। अधिकारियों का कहना है कि कई रेहड़ी पटरी वाले उस प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं। उनकी ओर से छह माह का एडवांस किराया जमा करने के आदेश पर आपत्ति जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों का यह भी कहना है कि अब चालान लेने और पैसे जमा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। प्रदर्शन के सहारे किसी तरह का दबाव बनने की संभावना नहीं दिख रही है।

सेक्टर-18 के वेंडर जोन के लिए जल्द ड्रॉ
सेक्टर-18 और अट्टा मार्केट के रेहड़ी पटरी वालों के लिए ड्रॉ का आयोजन होना बाकी है। ड्रॉ से पहले प्राधिकरण की ओर से वेंडर जोन की जांच की जाएगी। साथ ही लोकेशन को परखा जाएगा। इसके बाद ही ड्रॉ की व्यवस्था होगी। यह ड्रॉ जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed