फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Orientation program organized for new B.Tech students

Noida News: बीटेक के नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Tue, 26 Aug 2025 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Orientation program organized for new B.Tech students
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित जेएसएस अकादमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में बीटेक और एमसीए छात्रों के लिए एक औपचारिक ओरिएंटेशन प्रोग्राम दीक्षारंभ-2025 का आयोजन किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि गाजियाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आईएफएस अधिकारी अनुज स्वरूप मौजूद रहे। जेएसएस के कुलपति डॉ. एचआर महादेवास्वामी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेएसएस के प्राचार्य डॉ. बी मनोज कुमार ने कहा, नैतिक मूल्यों के साथ-साथ तकनीकी दक्षता विकसित करना भी जरूरी है। मुख्य अतिथि अनुज स्वरूप ने छात्रों को उत्कृष्टता और नवाचार के लिए प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। जेएसएस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचआर. महादेवास्वामी ने जेएसएस महाविद्यापीठ की समृद्ध संस्कृति और विरासत के बारे में बताया। अब अगले कुछ समय तक विशेषज्ञ नेतृत्व वाले तकनीकी प्रस्तुतियां, पैनल चर्चाएं और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित होंगे। इसके अलावा छात्रों को कॉलेज की छात्र समितियों से भी परिचित कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed