फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Operation Parhar : 10 new criminals identified, 37 suspects on radar

ऑपरेशन प्रहार : 10 नए बड़े अपराधी चिन्हित, 37 संदिग्ध रडार पर

Sun, 27 Sep 2020 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Operation Parhar : 10 new criminals identified, 37 suspects on radar
ऑपरेशन प्रहार के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी।
ऑपरेशन प्रहार : 10 नए बड़े अपराधी चिन्हित, 37 संदिग्ध रडार पर
विज्ञापन

नोएडा। अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बीते शनिवार को चलाए गए ऑपरेशन प्रहार में खोड़ा में रहने वाले 10 नए बदमाशों को चिन्हित किया गया है। जानकारी मिली है कि लॉकडाउन के बाद अचानक इनकी आय और रहन-सहन काफी बदलाव देखा गया है। वहीं, यहीं रहने वाले 37 संदिग्ध भी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस इनके बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर रही है।
एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि चिन्हित बदमाशों को रणनीति बनाकर शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, पुलिस इंटेलिजेंस और खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने में जुटी है। इसी कारण ऑपरेशन प्रहार चलाया गया और इस अभियान से पुलिस को अतिरिक्त सूचनाएं भी मिली हैं। हर हाल में अपराध कम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान हिरासत में लिए गए 27 बदमाशों को डोजियर भरवाकर छोड़ दिया गया। यह बदमाश फिलहाल जमानत पर हैं। पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि जेल में रहने के दौरान वह किन बदमाशों के संपर्क में आए। पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी बदमाशों को कड़ी चेतावनी भी दी है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत 35 घरों में सर्च अभियान चलाया गया था। इस ऑपरेशन में नोएडा पुलिस के साथ गाजियाबाद व दिल्ली पुलिस भी थी। अधिकारियों का कहना है कि खोड़ा नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली के बीच बसा एक सघन इलाका है। यहां बगैर सत्यापन के लोग रहते हैं। यह क्षेत्र बदमाशों की शरण स्थली के नाम से भी जानी जाती है। यही कारण है कि सबसे पहले यहां अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अपराधियों पर होता रहेगा प्रहार
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलता रहेगा। पुलिस अभियान चलाकर बदमाशों पर शिकंजा कसती रहेगी। एडीसीपी ने बताया कि नोएडा के आसपास की कई ऐसे क्षेत्रों पर हमारी नजर है, जहां अपराधी छिपने का प्रयास करते हैं। ऐसे क्षेत्र में लगातार यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय मामले में सुराग नहीं
ऑपरेशन प्रहार के बाद भी अक्षय कालरा हत्याकांड में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। अभियान के दौरान पुलिस को लग रहा था कि घटना के बारे में कुछ जानकारी मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। खोड़ा से सटे सेक्टर-62 में ही बदमाशों ने अक्षय से क्रेटा लूटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद अस्पताल में अक्षय की मौत हो गई थी। पुलिस तब से अपराधियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed