{"_id":"6a26e79ce5e532e9d20a89ce","slug":"open-drains-are-a-disaster-even-mps-and-mlas-could-not-provide-relief-grnoida-news-c-1-noi1095-4373036-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खुली नालियों से आफत, सांसद-विधायक भी नहीं दिला पाए राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खुली नालियों से आफत, सांसद-विधायक भी नहीं दिला पाए राहत
विज्ञापन
फोटो-- -
खुली नालियों से आफत, सांसद-विधायक भी नहीं दिला पाए राहत
-पार्श्वनाथ प्रेस्टीज, एटीएस जैसी सोसाइटियों के निवासी परेशान, कई बार शिकायत भी नाकाम
-मानसून से पहले जलभराव का सता रहा डर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टर 93ए स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी से लेकर एटीएस से गुजरने वाली खुली नालियों से लोग परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि न तो नालियों को ढका जा रहा है और न ही उसे साफ किया जा रहा है। दूसरी तरफ मानसून भी नजदीक है, ऐसे में जलभराव की चिंता बढ़ गई है।
सेक्टर 93ए स्थित पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी के एओए अध्यक्ष रजनीश नंदन ने बताया कि उन्होंने पिछले डेढ़ साल से खुली पड़ी नालियों के जाम होने और मानसून के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर सांसद डॉ महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह से मुलाकात कर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की उदासीनता के कारण यहां खुली नालियों के चलते कभी भी हादसे का डर बना हुआ है। कई बार नाले के निर्माण, उसे ढकने के लिए प्राधिकरण के अधिकारियों से आग्रह किया गया है, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। अब लोग खुली नालियों के चलते उठने वाली दुर्गंध, होने वाली गंदगी और तेजी से पनपते मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। इसके अलावा मानसून में जलभराव की समस्या भी आएगी। यह समस्या सिर्फ एक सोसाइटी तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्श्वनाथ प्रेस्टीज से होते हुए एटीएस व आगे की अन्य सोसाइटियां भी शामिल हैं, जहां से वह नालियां गुजरती हैं। जबकि उनका कहना है कि अन्य नालियों को ढक दिया गया, उनका निर्माण किया गया, लेकिन सोसाइटी के बीच से गुजरती नालियां जस की तस छोड़ दी गई हैं।
सोसाइटी के बगल से गुजर रहीं नालियों को प्राधिकरण ने जस का तस छोड़ दिया है। वह न तो बनवाते हैं न उसे ढक रहे हैं। -रजनीश नंदन, एओए अध्यक्ष, पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी
विज्ञापन
प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग की है कि खुली नालियों को ढकना चाहिए, वह जाम हो चुकी हैं, मानसून के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ेगी-अजय दुबे, एओए उपाध्यक्ष. पार्श्वनाथ प्रेस्टीज सोसाइटी