{"_id":"60a75114b23abb2f782b2ebc","slug":"opd-services-will-start-in-esic-patients-with-infectious-and-other-diseases-will-also-be-treated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: ईएसआईसी में आज से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं, संक्रमितों के साथ अन्य बीमारियों के मरीजों का भी होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: ईएसआईसी में आज से शुरू होंगी ओपीडी सेवाएं, संक्रमितों के साथ अन्य बीमारियों के मरीजों का भी होगा इलाज
Fri, 21 May 2021 11:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 21 May 2021 11:50 AM IST
सार
ईएसआईसी के डायरेक्टर डॉ. बलराज भंडार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड मरीजों का इलाज शुरू करने पर सामान्य ओपीडी बंद कर दी गई थी, लेकिन मरीजों की असुविधा को देखते हुए इसे दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में आज से सामान्य ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। कोविड अस्पताल में परिवर्तित होने से 20 से अधिक दिनों से ओपीडी सेवाएं बंद थीं। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
अब यहां संक्रमितों के साथ ही अन्य बीमारियों के मरीजों का भी इलाज हो सकता है। कोविड एवं नान कोविड मरीजों के अस्पताल में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे।
ईएसआईसी के डायरेक्टर डॉ. बलराज भंडार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार कोविड मरीजों का इलाज शुरू करने पर सामान्य ओपीडी बंद कर दी गई थी, लेकिन मरीजों की असुविधा को देखते हुए इसे दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसके लिए अस्पताल परिसर की एक बिल्डिंग चयनित की गई है। इसमें सामान्य मरीजों को इस प्रकार प्रवेश दिया जाएगा कि वह संक्रमितों के संपर्क में ना आए। हमने योजना से प्रशासन को अवगत कराया।

Trending Videos
इसके बाद हमें जिलाधिकारी से ओपीडी खोलने की अनुमति मिल गई है। शुक्रवार से सामान्य मरीज पहले की तरह यहां इलाज प्राप्त कर सकेंगे। इलाज के दौरान सामाजिक दूरी, मास्क जैसी गाइडलाइन सुनिश्चित की जाएंगी।