फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only bones and hair of MLA's grand child found

विधायक के नवासे की सिर्फ हड्डियां और बाल मिले

Fri, 31 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Only bones and hair of MLA's grand child found
पुन्हाना/नूंह। कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलयास के 11 वर्षीय नवासे शहीम की हत्या के मामले में शुक्रवार को नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने जानकारी दी कि रिमांड के दौरान आरोपी आरिफ उर्फ काला की निशानदेही पर मृतक शहीम के बाल व हड्डियां की बरामद हुई हैं। एसपी ने बताया कि शहीम की उसके दोस्तों ने 4 माह पहले ही राजस्थान के सिस्का की पहाड़ियों में गला दबाकर हत्या कर दी थी। शहीम की हत्या के आरोप में पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की है।
विज्ञापन

एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि छटी कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय शहीम निवासी पिनगवां की चार माह पहले 24 अगस्त को अचानक घर से गायब हो गया था। पिनगवां पुलिस ने पिता रहीस पुत्र हनीफ की शिकायत पर 26 अगस्त 2021 को शहीम की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। उसके बाद बच्चे के पिता रहीस ने 15 दिसम्बर को दूसरी शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे को गांव के ही आरिफ और सोनू अपहरण करके ले गए हैं। घर से करीब साढ़े चार लाख रुपये भी गायब हैं। पुलिस ने अपहरण की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी का कहना है फिलहाल अन्य आरोपी सोनू की तलाश है। उसकी गिरफ्तारी से ही अन्य राज खुल सकते है। सिस्का के पहाड़ में मृतक शहीम के शव की हड्डियां और बाल मौके से बरामद कर लिए है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिए चार टीमें गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed