{"_id":"6237547c495ed865c7512144","slug":"only-86-children-got-vaccinated-in-five-days-mewat-news-noi638248379","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों में सिर्फ 86 बच्चों ने ही कराया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों में सिर्फ 86 बच्चों ने ही कराया टीकाकरण
विज्ञापन
Only 86 children got vaccinated in five days
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। बच्चों में कोरोनारोधी टीकाकरण के प्रति रुझान कम देखने को मिल रहा है। जिले में शनिवार को 12 से 14 आयुवर्ग के मात्र 33 बच्चों ने ही कोरोनारोधी टीका लगवाया। वहीं बीते पांच दिनों में सिर्फ 86 बच्चों ने ही टीकाकरण करवाया है। जबकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
जिले में पहले दिन बच्चों के टीकाकरण के लिए 10 हजार डोज आई थी, ताकि टीकाकरण को रफ्तार दी जा सके। लेकिन, कई दिन बीत जाने के बाद भी लोग अपने बच्चों को टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। जिले में शनिवार को मात्र 33 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं, रविवार को किसी भी बच्चे ने टीकाकरण नहीं कराया। यही स्थिति किशोरों के टीकाकरण की बनी हुई है। शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ लाख किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। लेकिन, कई माह बीत जाने के बाद अब तक 43 हजार किशोरों को टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण के प्रति घटती लोगों की रुचि ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि, जिले में अभी भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इस लिहाज से लोगों का टीकाकरण में रुचि नहीं लेना एक चिंता का कारण बना हुआ है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वसंत दुबे ने बताया कि टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से प्रयासरत है। समय-समय पर लोगों को गांवों में जागरूक किया जा रहा है तो टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जा रहे हैं। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वान किया कि 12 से 14 साल तक बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी पर बच्चों के लिए टीकाकरण का पूरा प्रबंध है। (संवाद)
विज्ञापन
घर-घर जाएंगे स्वास्थ्य कर्मी
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से किशोरों और बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रयासरत है। जागरूकता के अभाव में भले ही लोग टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग हर बच्चे का टीकाकरण करने के लिए रणनीति के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए हर पात्र बच्चों के घर तक स्वास्थ्य कर्मी पहुंचेंगे।
नूंह और पुन्हाना को मिलीं 3-3 हजार खुराक
जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नूंह और पुन्हाना में 3-3 हजार खुराक, तावडू और फिरोजपुर झिरका सीएससी को 2-2 हजार खुराक उपलब्ध करा दी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1,26,015 बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।