फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only 38 out of 66 will be vaccinated at government centers

66 में से केवल 38 सरकारी केंद्रों पर लगेगा टीका

Thu, 01 Jul 2021 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Only 38 out of 66 will be vaccinated at government centers
नोएडा। बीते एक सप्ताह से जिस टीकाकरण महा अभियान के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दिन-रात तैयारी में जुटा था वह बृहस्पतिवार से शुरू नहीं हो पाएगा। सरकारी केंद्रों पर दो दिनों बाद बृहस्पतिवार को टीके लगाए जाएंगे। वैक्सीन की कमी के कारण 66 में से केवल 38 सरकारी केंद्रों पर टीके के 10500 डोज लगाए जाएंगे। टीका केवल स्लॉट बुक करने वाले लोगों को ही लगाया जाएगा। अहम है कि महा अभियान के रोज 25 से 30 हजार लोगों को टीका लगाने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन

पहली जुलाई से जिले में नियर टू होम योजना के तहत टीकाकरण महाअभियान चलाया जाना था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अभियान की शुरुआत की जानी थी। लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण यह अभियान अब शुरू नहीं हो पाएगा। इतना ही नहीं जिले में बृहस्पतिवार को 66 सरकारी केंद्रों में से केवल 38 पर ही स्लॉट बुक करने वालों का टीकाकरण किया जाएगा। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के पास कोविशील्ड की 7700 और कोवाक्सिन 2800 डोज मिली है। इनमें 18 से 44 उम्र के युवाओं के लिए 4700 डोज लगाई जाएंगी। जबकि 45 से ज्यादा उम्र वर्ग को पहली डोज के लिए 200, जबकि 45 साल प्लस वालों को दूसरी डोज के लिए 2600 डोज जारी की गई है। जबकि 7 केंद्रों पर कोवाक्सिन की 2800 दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के 38 केंद्रों के लिए 10500 वैक्सीन डोज लगाई जाएंगी। इनकी सूची बनाकर आम लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंर्चाई जा रही है और विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी इसके प्रचार-प्रसार के लिए लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर लगाया जाएंगे टीके
जिला अस्पताल सेक्टर-30, जिम्स अस्पताल कासना ग्रेनो, चाइल्ड पीजीआई, इएसआईसी सेक्टर-24,पीएचसी दनकौर, सीएचजी जेवर, पीएचसी बिसरख, बिसरख कलस्टर, सीएचसी भंगेल, सीएचसी बादलपुर, ममूरा, बरौला, ओसीपी मॉल, डीएलएफ मॉल सेक्टर-18, सीएचसी दादरी, एनटीपीसी दादरी, उमा पब्लिक स्कूल सूरजपुर, यूपीएचसी रायपुर, दुजाना, गौड़ सिटी मॉल, पाथवेज स्कूल नोएडा, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल, गौतमबुद्घ बालक इंटर कॉलेज, कोठारी इंटरनेशनल स्कूल, द मिलेनियम स्कूल, आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, जीडी गोयनका स्कुल , एस्टर पब्लिक स्कूल, गर्वमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर-12,जीआईपी मॉल, सफायर इंटरनेशनल स्कूल, जेपी इंटरनेशनल स्कूल और पीएचसी अभिभावक स्पेशल आदि केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
लगातार दूसरे दिन केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा। जिले में लगातार दूसरे दिन सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ। हालांकि स्लॉट बुक कर टीका लगाने वाले कुछ लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई थी, जिसके कारण वह जिला अस्पताल, दनकौर, बिसरख और जेवर क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे। लेकिन लोगों को बिना टीका लगवाए मायूस होकर लौटना पड़ा। जिले में अब तक 1184122 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 1042198 लोगों को पहली डोज व 141924 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई है। अहम है कि स्वास्थ्य विभाग ने टीके की कमी के कारण 29 व 30 जून को टीकाकरण का कार्यक्रम निरस्त कर दिया था। इसकी जानकारी भी विभाग ने शाम के समय में सार्वजनिक कर दी थी। हालांकि टीकाकरण नहीं होने का संदेश लोगों के फोन पर नहीं पहुंचा, जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वही,ं जिला अस्पताल में हर रोज हजारों की संख्या में टीका लगवाने के लिए लोग आ रहे थे और बुधवार को अस्पताल परिसर पूरी तरह खाली दिखा। हालांकि ओपीडी में डॉक्टरों के पास मरीज आए और सामान्य दिनों की तरह उनकी जांच पड़ताल की गई।
निजी केंद्रों पर टीकाकरण जारी
जिले के 36 निजी टीकाकरण केंद्रों पर आम दिनों के तरह लोगों के स्लॉट बुक करके मौके पर पंजीकरण कर पेड (पैसे लेकर) टीके लगाए गए। ऐसे करीब 36 निजी अस्पतालों को केंद्र बनाया गया है, जहां बृहस्पतिवार को 6834 लोगों ने पंजीकरण वैक्सीन लगवाई।

5 और 6 जुलाई को लगेंगे टीके
29 और 30 जून को सरकारी केंद्रों पर स्लॉट बुक कराने वाले लाभार्थियों के टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तिथि की भी घोषणा कर दी है। इन दोनों तिथियों को स्लॉट बुक कराने वालों को 5 व 6 जुलाई को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed