फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Only 2.55 lakh got Corona's 'protection shield'

महज 2.55 लाख को मिला कोरोना का ‘सुरक्षा कवच’

Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Only 2.55 lakh got Corona's 'protection shield'
Only 2.55 lakh got Corona's 'protection shield'
योगेश शर्मा
विज्ञापन

नोएडा। सरकारी आंकड़ों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही मंद पड़ गई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। अगस्त से अक्तूबर के बीच तीसरी लहर का अंदेशा जताया जा रहा है, लेकिन टीकाकरण अभियान की धीमी रफ्तार से कोरोना संक्रमण पर वार मुश्किल साबित हो सकता है। तय लक्ष्य से ज्यादा लोगों को पहली डोज तो लग गई है, लेकिन दूसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा 2 लाख 55 हजार 741 यानी महज 20 फीसदी तक पहुंच सका है।
गौतमबुद्ध नगर जिले को करीब 12 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य मिला था। अब तक लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण किया जा चुका है। शुक्रवार शाम 6 बजे तक जिले में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 14 लाख 80 हजार 746 तक पहुंच चुका था। इनमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 12 लाख 25 हजार 5 दर्ज की गई है। इस लिहाज से 2 लाख 55 हजार 741 यानी तय लक्ष्य की तुलना में करीब 20 फीसदी लोग ही दोनों डोज लेकर कोरोना से लड़ाई के लिए तैयार हो पाए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता लोगों को दूसरी डोज देकर महामारी से सुरक्षित करना है। इसके लिए रोजाना पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज ऑनलाइन बुक कराने वालों के लिए अधिक स्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्लॉट 14000, वैक्सीन 8000 को लग रही
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जून के मुकाबले वैक्सीन कम मिल रही हैं। सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए रोजाना करीब14 हजार स्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन टीकाकरण 7 से 8 हजार के बीच हो पा रहा है। इसकी वजह पहली डोज लेने वालों की संख्या अधिक होना है, जबकि दूसरी डोज के तय स्लॉटों की संख्या से काफी कम बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगवाने में महिलाओं से आगे पुरुष
जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनने में महिलाओं से ज्यादा पुरुष आगे हैं। अब तक 9 लाख 15 हजार 105 पुरुषों को टीका लग चुका है, जबकि महिलाओं की संख्या 5 लाख 65 हजार 181 दर्ज की गई है।

जिले में फिलहाल 21200 टीकों का स्टॉक
जिले में 21, 200 टीकों का स्टॉक उपलब्ध है। हालांकि, शनिवार को नया स्टॉक आ सकता है, लेकिन किसी वजह से नहीं आता है तो दो दिन तक काम चलाया जा सकता है। करीब 14 हजार स्लॉट रोजाना खोले जा रहे हैं।
-डॉ. नीरज त्यागी, टीकाकरण प्रभारी
---------------
नंबर गेम
जिले में कुल टीकाकरण 14,80,746
पहली डोज 12,25,005
दूसरी डोज 2,55,741
60 वर्ष से अधिक 2,22,396
45 से 60 वर्ष 3,67,927
18 से 44 वर्ष 8,90,423
(नोट: आंकड़े शुक्रवार शाम 6 बजे तक के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed