फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Online registration, offline hassle: Long wait for treatment at the district hospital

ऑनलाइन पर्चा, ऑफलाइन परेशानी: जिला अस्पताल में इलाज से पहले लंबा इंतजार

Tue, 06 Oct 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Online registration, offline hassle: Long wait for treatment at the district hospital
नोएडा। जिला अस्पताल ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए लगी लम्बी लाइन। फोटो अमर उजाला
फोटो
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट (पड़ताल)
-घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जब पैर कांपे, तो जमीन पर ही बैठ गईं बेबस महिलाएं
-ऑनलाइन बन रहे पर्चे, लेकिन बिना आभा आईडी वालों के लिए सिर्फ एक काउंटर

-पर्चे का एक काउंटर, फिर ओपीडी के बाहर लंबी लाइन और अंत में फार्मेसी पर धक्का-मुक्की
वान्या दीक्षित
नोएडा।
करोड़ों रुपये की लागत से बने सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों के लिए इलाज कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। अस्पताल में पर्चा बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद बिना आभा आईडी वाले मरीजों के लिए सिर्फ एक काउंटर संचालित हो रहा है। इसके चलते मरीजों को पंजीकरण से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक पांच से छह घंटे तक कतारों में गुजराने पड़ रहे हैं। कई मरीजों का जांच नंबर आने तक ओपीडी का समय समाप्त हो जाता है।
मंगलवार सुबह अस्पताल के भूतल स्थित पंजीकरण हॉल में भारी भीड़ और अव्यवस्था नजर आई। ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद नॉन-आभा मरीजों के लिए एक ही काउंटर होने से लंबी कतार लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों और विभिन्न सेक्टरों से पहुंचे ऐसे मरीज, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं था या ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी, सुबह 8 बजे से कतार में खड़े रहे। कई लोगों का नंबर दोपहर 1 बजे तक आया। बीमारी और कमजोरी से परेशान महिलाएं व बुजुर्ग जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

पर्चे के बाद ओपीडी के बाहर कतारः पंजीकरण की पहली बाधा पार करने के बाद मरीजों को ओपीडी में दूसरी लंबी कतार का सामना करना पड़ा। अलग-अलग ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। इनमें आभा और नॉन-आभा दोनों मरीज शामिल थे। डॉक्टर के केबिन के बाहर खड़े मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा खिड़कियों पर धक्का-मुक्कीः
डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा वितरण केंद्र पर मरीजों की तीसरी परीक्षा शुरू हुई। फॉर्मेसी की खिड़कियों पर लंबी कतार के बीच मरीज और तीमारदार धक्का-मुक्की करते दिखे। मरीजों का आरोप है कि घंटों इंतजार के बाद जब काउंटर तक पहुंचे तो कई जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में उन्हें दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ीं।
मरीजों का दर्दः
केस - 1
खोड़ा निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि उनके बेटे के पैर में चोट लगी है। पर्चे के लिए लंबी लाइन में लगे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गार्ड को 20 रुपये देने के बाद पर्चा बन गया। देर होने के कारण अब डॉक्टर को अगले दिन दिखाएंगे।
केस - 2
सेक्टर-16 निवासी अंजना गुप्ता ने बताया कि वह सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंची थीं। करीब तीन घंटे बाद 11 बजे पर्चा बन पाया। दोपहर 1 बजे डॉक्टर को दिखाया और दवा लेने के बाद अब जांच अगले दिन होगी।
केस - 3
सेक्टर-55 निवासी पूजा ने बताया कि वह सुबह 7:30 बजे अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन पर्चा दोपहर 1 बजे बन पाया। इसके बाद डॉक्टर को दिखाया। बाहर से लिखी गई एक दवा अस्पताल की फॉर्मेसी में नहीं मिली।
केस - 4

सेक्टर-55 निवासी लख्मी ने बताया कि उन्हें बुखार है, इसलिए ओपीडी की लंबी लाइन में खुद नहीं लग पाईं और बेटी को कतार में लगाया। सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद दोपहर 1:30 बजे दवा मिल सकी।

----------
सभी मरीजों का आभा आईडी से ही रजिस्ट्रेशन किए जाने के निर्देश हैं। जिन मरीजों के पास फोन नहीं है या जो ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते, उनके लिए एक काउंटर बनाया गया है। मरीज अपनी वजह से परेशान हो रहे हैं। -डॉ. अशोक कुमार झा, सीएमएस, जिला अस्पताल नोएडा

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article