फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Online registration for entry into New Zealand and Afghanistan test match from 4th

Noida News: न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान टेस्ट मैच में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण चार से

Mon, 02 Sep 2024 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Online registration for entry into New Zealand and Afghanistan test match from 4th
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए स्टेडियम के बाहर और जिले के पांच स्थानों पर लगेंगे बूथ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान की बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट को देखने के लिए दर्शकों को अपनी जेब ढीली नहीं करनी होगी। दर्शकों के निशुल्क प्रवेश के लिए दोनों देशों के बोर्ड सदस्यों ने अपनी सहमति दे दी है। निशुल्क प्रवेश पाने के लिए दर्शकों को ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। इसके लिए स्टेडियम के बाहर व जिले में पांच स्थानों पर बुधवार से बूथ लगाए जाएंगे। चार सितंबर से दर्शक पंजीकरण करवा सकते है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नौ से 13 सितंबर तक अफगानिस्तान व न्यूजीलैंड देश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच से पहले स्टेडियम प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। 28 अगस्त को अफगानिस्तान टीम ग्रेटर नोएडा पहुंच चुकी है और स्टेडियम में वंडर्स क्रिकेट क्लब के साथ तीन दिवसीय अभ्यास टेस्ट मैच खेल रही है। वहीं, पांच सितंबर को न्यूजीलैंड की टीम ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगी। दोनों देशों के बीच होने वाले टेस्ट मैच को देखने के लिए दर्शकों के लिए निशुल्क प्रवेश की मंजूरी मिल गई है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए स्टेडियम प्रशासन की ओर से स्टेडियम के बाहर बूथ लगाए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के बाहर लोगों की अधिक भीड़ को देखते हुए जिले के पांच अन्य स्थानों पर भी बुधवार से पंजीकरण के लिए बूथ की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
एक नंबर गेट से मिलेगा प्रवेश
15 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम में एक नंबर गेट से दर्शकों को प्रवेश कराया जाएगा। दो नंबर गेट से खिलाड़ी व स्टाफ और तीन नंबर गेट से मीडिया व वीवीआईपी दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश के लिए दर्शक ऑन द स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर दर्शक दीर्घा में भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed