फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   online application for voter id accept

वोट बनवाने के लिए ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
online application for voter id accept
नूंह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज ने बताया कि जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वह अब भी वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म नंबर 6 को संबंधित उपायुक्त कार्यालय अथवा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के समक्ष जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट www.nvsp.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि 27 अगस्त 2019 को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिस भी पात्र व्यक्ति का नाम उस सूची में दर्ज नहीं है वह अभी भी अपना वोट बनवा सकता है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के प्रत्येक युवक-युवती को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed