फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One thousand women cheated on the pretext of lucky draw

लकी ड्रॉ का झांसा देकर एक हजार महिलाओं से ठगी

Fri, 13 May 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
One thousand women cheated on the pretext of lucky draw
नोएडा। ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो के नाम पर लकी ड्रॉ का झांसा देकर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का फेज-1 थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के बदमाश सेक्टर-16 स्थित सेवन वंडर्स बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर वारदात को अंजाम देते थे। बृहस्पतिवार को सेक्टर-16 से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान दिल्ली के अशोक नगर निवासी अरुण कुमार और गौतमपुरी निवासी शान के रूप में हुई है। अरुण गिरोह का सरगना है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ ठगी की बात कबूली है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

एसीपी-2 रजनीश वर्मा ने बताया कि गिरोह के बदमाश किसी तरह शॉपिंग साइट मीशो पर खरीदारी करने वाली महिलाओं का डाटा एकत्रित कर लेते थे। आरोपी उन्हीं नंबरों पर व्हाटसएप कॉल और मैसेज कर लकी ड्रॉ निकलने का झांसा देते थे। महिलाओं को भरोसे में लेकर रिफंड आदि शुल्क के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी। आरोपी महिलाओं से अलग-अलग खातों में पैसे डलवाने के बाद फोन बंद कर देते थे।
विज्ञापन

होशियारपुर निवासी पूनम यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। तफ्तीश के बाद सेक्टर-16 में कॉल सेंटर चलाकर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अरुण कुमार नोएडा में बैठकर इस ठगी के धंधे का संचालन कर रहा था। आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और ऑनलाइन साइट के ग्राहकों की 20 पेज की सूची बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी की रकम की जांच जारी
एसीपी के मुताबिक गिरोह के बदमाश लगभग एक हजार महिलाओं से ठगी कर चुके हैं। हालांकि अभी तक ठगी की रकम का अंदाजा नहीं लग पाया है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और गिरोह के अन्य बदमाशों की जानकारी जुटा रही है। जानकारी के मुताबिक गिरोह के बदमाश महिलाओं को ज्यादातर छोटी रकम जीतने का झांसा देकर ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed