{"_id":"6135237f8ebc3e74e77fd089","slug":"one-serious-hit-with-a-shovel-the-other-lost-his-eyesight-grnoida-news-noi602954257","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़े से प्रहार में एक गंभीर, दूसरे की आंख की रोशनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फावड़े से प्रहार में एक गंभीर, दूसरे की आंख की रोशनी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी। पिंक सिटी कॉलोनी में मोबाइल चोरी के विवाद में फावड़े से वार कर साथियों ने ही दो मजदूरों को घायल कर दिया गया था। हमले में घायल एक मजदूर की आंख की रोशनी चली गई। वहीं दूसरे की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी बिहार के पूर्णिया निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा आरोपी अंगद फरार हैं। पीड़ित परिजनों ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
दादरी के पिंक सिटी कॉलोनी में मूल रूप से बिहार के पूर्णिया निवासी रूपेश, सुमन अंगद, अमित और रौनक किराये के मकान में साथ रहते थे। सभी मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को अंगद व अमित पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर रौनक ने हमला बोल दिया था। रूपेश और सुमन ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। आरोप है कि रूपेश और सुमन ने मकान मालिक से शिकायत कर अंगद और अमित मकान से निकलवा दिया था।
इससे नाराज होकर अंगद और अमित ने रात के समय रूपेश और सुमन के सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया था। हमले में घायल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि रूपेश की एक आंख की रौशनी चली गई है। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन परेशान हैं। रूपेश के भाई मन्नू ने बताया कि हमले के बाद सुमन को होश नहीं आया है।