{"_id":"6a69ee705a44ef01f209954a","slug":"one-seat-for-admission-three-contenders-noida-news-c-1-noi1095-4553826-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दाखिले के लिए सीट एक, दावेदार तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दाखिले के लिए सीट एक, दावेदार तीन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में बीए-बीकॉम की सीटों से तीन गुना आवेदन, मेरिट सूची पर टिकी नजरें
नंबर गेम- 2 अगस्त को सूची को लेकर होगी बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले के पहले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दाखिले के लिए इस बार कड़ा मुकाबला होने जा रहा है। कॉलेज में बीए और बीकॉम जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब तीन गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, विज्ञान वर्ग (बीएससी) में भी छात्रों ने प्रवेश के लिए भारी उत्साह दिखाया है। ऐसे में उच्च कट-ऑफ रहने की पूरी संभावना है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध इस कॉलेज में शुरुआत में पंजीकरण की रफ्तार काफी धीमी थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम तिथि में कई बार बढ़ाई गई, जिसका असर अब साफ दिख रहा है।विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कला वर्ग (बीए) की कुल 350 सीटों के लिए रिकॉर्ड 995 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। यानी एक सीट पर करीब तीन उम्मीदवार दौड़ में हैं। वहीं, बी.कॉम की 160 सीटों के लिए 539 आवेदन मिले हैं।
विज्ञान वर्ग (बीएससी) की बात करें तो यहां कुल 140 सीटें हैं, जिनके लिए 354 आवेदन आए हैं। बीएससी बायोलॉजी के लिए भी छात्रों में ज्यादा क्रेज है, जहां 263 आवेदन मिले हैं, जबकि बीएससी मैथ्स के लिए केवल 91 छात्रों ने फॉर्म भरा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अगस्त के पहले सप्ताह में पहली मेरिट सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
27 जुलाई को पूरी हुई पंजीकरण की प्रक्रिया
27 जुलाई को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। दो अगस्त को होने वाली बैठक में आवेदन संख्या की समीक्षा के बाद मेरिट सूची जारी करने की तारीख तय की जाएगी। हालांकि, अन्य कॉलेज की तुलना में राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए ज्यादा आवेदन आए हैं। शहर के बीचों बीच स्थित होने और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण इस कॉलेज में प्रवेश को लेकर छात्रों में पहले से ही काफी उत्साह रहा है।
जिले के पहले राजकीय कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रमों की स्थिति
पाठ्यक्रम निर्धारित सीटें प्राप्त आवेदन
बीए 350- 995
बीकॉम 160- 539
बीएससी बायोलॉजी 140 -263
बीएससी मैथ्स - 91