फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One more step for Noida Airport

नोएडा एयरपोर्ट के लिए एक कदम और बढ़े

Sat, 12 Mar 2022 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
One more step for Noida Airport
ग्रेटर नोएडा। चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे बाद से ही प्रदेश सरकार वादे पूरे करने की दिशा में जुट गई है। शुक्रवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने तीनों प्राधिकरणों और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) से अपने संकल्प पत्र में किए गए वादों की कार्ययोजना मांगी है। इसे नियाल ने भेज भी दिया है।
विज्ञापन

नियाल के अधिकारियों ने बताया कि लोक कल्याण संकल्प पत्र में सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षेत्र में मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉलिंग (एमआरओ) और रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर बनाने का वादा किया था। इस बाबत मुख्य सचिव की ओर से नियाल से कार्ययोजना मांगी गई थी। शासन को कार्ययोजना भेजकर बताया गया है कि एयरपोर्ट क्षेत्र में किस प्रकार एमआरओ का निर्माण किया जाएगा और यह कब तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसी प्रकार रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर का भी पूरा ब्योरा शासन को भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, तीनों प्राधिकरणों से भी इस बारे में संकल्प पत्र में किए गए वादे की कार्ययोजना मांगी गई है, जिसे तैयार कर भेजने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, चुनाव से पहले सरकार ने जो संकल्प पत्र घोषित किया था उसमें सरकार बनने के बाद महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शुरू कराने या उसमें जरूरी फैसले लेने को लेकर वादे किए गए थे। इसी के अंतर्गत जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा कराने के अलावा कुछ नई परियोजनाओं को शुरू कराने के बाबत घोषणा की गई थी। इसमें बताया गया था कि यह परियोजनाएं जनता के हित में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed