{"_id":"62a7a1d4ea5f291236214cf9","slug":"one-month-broken-record-58-new-cases-of-corona-noida-news-noi6540257127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह का टूटा रिकॉर्ड, कोरोना के 58 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह का टूटा रिकॉर्ड, कोरोना के 58 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। देशभर में कोरोना के नए मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जनपद में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। 24 घंटे में कोरोना के 58 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा एक महीने के अंतराल में सर्वाधिक है। सक्रिय मरीजों के लगातार बढ़ रहे ग्राफ ने स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है। जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 273 हो गई है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन भी अलर्ट हो गया है। सभी जनपदों में कोरोना से निपटने की पुख्ता तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। 17 व 18 जून को जिले के चारों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में मॉक ड्रिल कर संक्रमण से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा। सोमवार को जारी कोविड रिपोर्ट के अनुसार दैनिक आधार पर गौतमबुद्ध नगर में 58 नए मामले सामने आए हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। जनपद में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 17 दर्ज की गई। तीन स्कूली विद्यार्थी भी संक्रमित मिले हैं। वहीं, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। सक्रिय मरीजों के मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, जबकि 311 मरीजों के साथ लखनऊ पहले स्थान पर है। डिप्टी सर्विलांस अधिकारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि एक माह के अंतराल में यह पहला मौका है जब जनपद में सर्वाधिक कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं।
1269 लोगों को दी वैक्सीन
नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉक में सोमवार को चले टीकाकरण अभियान के दौरान 1269 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। 12 से 14 साल आयु के 117 बच्चों ने पहली और 150 ने दूसरी डोज लगवाई। 15 से 17 साल के 56 किशोरों ने पहली और 122 ने दूसरी डोज लगवाई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 195 लोगों ने पहली और 501 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र का महज एक व्यक्ति पहली डोज लगवाने पहुंचा। वहीं, आठ ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 119 ने एहतियाती डोज लगवाई। ब्यूरो