फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One killed by corona, 219 people infected

कोरोना से एक की मौत, 219 लोग संक्रमित, 68 हुए ठीक

Sun, 11 Apr 2021 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
One killed by corona, 219 people infected
नोएडा/बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को कोरोना से एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को युवक को नॉलेज पार्क स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दस दिनों में संक्रमण से यह तीसरी मौत है। इससे पहले ग्रेनो वेस्ट निवासी एक बुजुर्ग महिला और नोएडा से जिम्स में लाए गए एक मरीज की भी जान जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना संकट की तेज होती रफ्तार जिले में परेशानी का सबब बन गई है। रविवार को लगातार तीसरे दिन मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई। राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के 219 नए मरीज मिले हैं। जबकि 68 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए। मंडी श्याम नगर निवासी हेमंत शर्मा (35) के परिजनों ने स्वास्थ्य जांच कराई थी, जिसमें वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। परिजनों ने बताया कि हेमंत दनकौर व बिलासपुर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करते थे। वह लंबे समय से हेपेटाइटिस-बी से भी पीड़ित थे। कैलाश अस्पताल के निदेशक डॉ. दिनेश शर्मा ने हेमंत की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 27,486 हो गया है। इनमें 26,121 स्वस्थ हो चुके हैं और 1272 सक्रिय मरीज हैं। सक्रिय केस की संख्या में जिला प्रदेश में सातवें व ठीक हुए मरीजों के मामले में आठवें नंबर पर है। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 360 कर दी गई है। इनमें फि लहाल 200 पर उपचार की सुविधा है, जबकि शेष आरक्षित किए गए हैं। वहीं, अस्पताल में करीब 150 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 35 आईसीयू मरीज हैं। वहीं फ ोर्टिस, प्रकाश व यथार्थ अस्पताल में बेड भर चुके हैं। फोर्टिस में 46, प्रकाश में 100 और यथार्थ में 200 बेड क्षमता है। जिले में कुल बेड क्षमता दो हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed