{"_id":"6a7352ae2329c9b26c04344a","slug":"one-faction-has-called-off-the-agitation-while-the-other-will-continue-the-protest-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102373-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक पक्ष ने खत्म किया आंदोलन, दूसरा जारी रखेगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक पक्ष ने खत्म किया आंदोलन, दूसरा जारी रखेगा प्रदर्शन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अंसल गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी के विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को प्राधिकरण के साथ हुई बैठक के बाद आरडब्ल्यूए दो गुटों में बंट गई है। बैठक में अंसल गोल्फ लिंक-1 परी चौक आरडब्ल्यूए और अंसल गोल्फ लिंक-1 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बैठक में प्राधिकरण और अंसल गोल्फ लिंक-1 परी चौक आरडब्ल्यूए के बीच सहमति बन गई लेकिन अंसल गोल्फ लिंक-1 आरडब्ल्यूए ने समझौते से असहमति जताते हुए प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है।
अंसल गोल्फ लिंक-1 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने एकतरफा फैसला लिया है। उनका कहना है कि केवल परी चौक आरडब्ल्यूए के साथ समझौता किया गया जबकि सोसाइटी में रहने वाले लोगों के प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि वह 20 जुलाई से सोसाइटी में विकास कार्यों की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं, अंसल गोल्फ लिंक-1 परी चौक आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों का कहना है कि प्राधिकरण के साथ सहमति बनने के बाद प्रदर्शन जारी रखने का कोई मतलब नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी प्रदर्शन कर रहे हैं, वह उनके संगठन से जुड़े नहीं हैंं।