फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One death due to corona in the district, 354 new cases

जिले में कोरोना से एक मौत, 354 नए मामले

Tue, 01 Feb 2022 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
One death due to corona in the district, 354 new cases
नोएडा। जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। रविवार को ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) संदिग्ध 29 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 482 हो गई है। वहीं, सोमवार को 358 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन

डिप्टी सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर महिला को शारदा अस्पताल लाया गया था। कोविड जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा था। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। एक जनवरी से शुरू कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 14 मरीज जान गंवा चुके हैं। लगातार सातवें दिन यह 12वीं मौत थी।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को सिर्फ 1575 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 358 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच में लगभग हर चौथा मरीज संक्रमित मिला है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से जांच का दायरा लगातार कम हुआ है। सप्ताह भर पहले तक पांच से आठ हजार जांच रोजाना हो रही थीं। जिले में अब तक 94,817 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 91,244 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 3081 दर्ज की गई। रिकवरी दर में भी गिरावट आ रही है। एक दिन में संक्रमित होने वाले 358 मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 456 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7563 लोगों को लगी वैक्सीन
नोएडा। जिले के सरकारी केंद्रों पर सोमवार को 7563 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। 15 से 17 वर्ष आयु के 958 किशोरों को पहली, 380 को दूसरी डोज दी गई। 18 वर्ष से अधिक आयु के 1573 को पहली और 3430 को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 1222 लोगों ने एहतियाती डोज ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed