{"_id":"5fce69658ebc3e418d256096","slug":"one-dead-by-corona-in-district-13-new-infected-mewat-news-noi552678027","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से एक की मौत, 13 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से एक की मौत, 13 नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना से एक की मौत, 13 नए संक्रमित
नूंह। सोमवार को जिले में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ जिले में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। 13 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 12 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इंडरी खंड के गांव आटा में कोराना से 72 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई है। वे कई दिन से ही गुरुग्राम के पार्क अस्पताल में उपचाराधीन थे। रविवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवार को मिले 13 नए संक्रमितों में नौसेरा, गुर्जर नंगला में एक-एक, फिरोजपुर झिरका में पांच, हिरवाड़ी में एक, बीवां में एक, बारोटा में एक, मेडिकल कॉलेज में एक, उमरा में एक व फतेहपुर तावडू में एक शामिल हैं। जिले में कोरोना के अब 30 एक्टिव मरीज हो गए हैं। अब तक कोरोना के 1588 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1528 ठीक हो गए, जबकि 30 लोगों की मौत हो चुकी है।