फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One day of action after 22 years, the department calmed down again

22 साल बाद एक दिन की कार्रवाई, फिर शांत हुआ विभाग

Thu, 18 Feb 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
One day of action after 22 years, the department calmed down again
पुन्हाना। करीब 22 साल बाद नगर योजनाकार विभाग ने कुछ दिन पहले पुन्हाना नगरपालिका क्षेत्र में बनीं अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद लोगों को विभाग से काफी उम्मीदें जगी थीं। लेकिन एक-दो चारदीवारी गिराने के बाद ही डीटीपी विभाग ने कार्रवाई बंद कर दी। स्थिति यह है कि अवैध कॉलोनी काटने वालों में विभाग का कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त द्वारा अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी पुन्हाना नगरपालिका के अर्बन और कंट्रोल एरिया में अवैध कॉलोनियां काटने का धंधा फल-फूल रहा है। जिला योजनाकार विभाग नूंह के कनिष्ठ अभियंता नसीम अहमद ने बताया कि पुन्हाना की 18 में से सात कॉलोनियों को अवैध घोषित कर रखा है। इसके अलावा पुन्हाना उपमंडल के 18 गांव को सरकार ने कंट्रोल एरिया और सात को अर्बन एरिया में शामिल किया है।
विज्ञापन

नगरपालिका पुन्हाना क्षेत्र में बीसरू रोड कॉलोनी पार्ट-1 वेस्ट, सैनी मुहल्लाह कॉलोनी, जुम्मा कॉलोनी, बास दल्ला एक्सटेंशन कॉलोनी पार्ट-1 और पार्ट-2, हरीजन कॉलोनी पार्ट-1, मालीबास कॉलोनी पार्ट-1 और पार्ट-2 को डीटीपी विभाग ने अवैध घोषित कर रखा है। विभाग की लापरवाही के चलते पुन्हाना के कई अन्य क्षेत्रों में भी अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई न होने से आम लोगों के साथ ठगी हो रही है। इस बारे में लोगों को तब पता चलता है जब उनके प्लाटों की रजिस्ट्रियां नहीं होतीं। जिला उपायुक्त ने अवैध कॉलोनियों के विकसित होने से रोकने के लिए पहले ही जिले में दो कनाल से कम जमीन की रजिस्ट्रियों पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन एरिया में आने वाले गांव :
पुन्हाना, नकनपुर, बासदल्लाह, पटाकपुर, भूरियाकी, शाहचैखा, पटपडबास।
कंट्रोल एरिया में आने वाले गांव : चांदनकी, नहारपुर, शमशाबाद, मुबारिकपुर, आंधाकी, लफूरी, घीडा, सिंगार, ठेक, डूडोली, सुनहेड़ा, खेडला-पुन्हाना, जैवंत, सींहगलहेड़ी, गोधोला, करहेड़ा, तुसैनी, पैमाखेड़ा।

क्या कहते हैं अधिकारी
नगर योजनाकार विभाग के एडीटीपी महिपाल सिंह का कहना है कि उनके विभाग के पास पूरे जिले की जिम्मेदारी है। रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी नूंह के गांव रेवासन में कार्रवाई की गई थी। जल्द ही पुन्हाना के अर्बन और कंट्रोल एरिया में आने वाले गांवों में विकसित होने वाली अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं।
के नजदीक कॉलोनी काटने के लिए बिछाया गया सड़कों का जाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed