फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one day maximum 31 corona positive case in

गौतमबुद्धनगरः एक दिन में सर्वाधिक 31 कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या 286

Tue, 19 May 2020 04:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
one day maximum 31 corona positive case in
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

गौतमबुद्धनगर में सोमवार को एक दिन में अभी तक के सर्वाधिक 31 संक्रमित मिले हैं। दो मोबाइल कंपनी, एक निजी चैनल से बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं। इसके अलावा हरौला से भी पांच लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 286 हो गया है। इनमें से 194 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि 5 की मौत हो चुकी है और 87 अभी एक्टिव हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित ईकोटेक 7 में मोबाइल कंपनी ओप्पो ने गुरुग्राम की एक लैब में 3321 कर्मियों की जांच कराई थी। इनमें से 1581 कर्मियों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। जिसमें कुल 9 पॉजिटिव और 1581 निगेटिव रहे। 9 में से 8 संक्रमित गौतमबुद्धनगर के हैं, जबकि एक मरीज गाजियाबाद निवासी है।
विज्ञापन


वहीं सेक्टर-16ए स्थित एक निजी चैनल में कार्यरत दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी 39 वर्षीय युवक को 15 मई को कोरोना की पुष्टि हुई। उसके संपर्क में आए 15 चैनल कर्मियों में कोरोना मिला है। सभी गौतमबुद्धनगर में ही रहते हैं। ग्रेटर नोएडा की वीवो कंपनी में 18 कर्मियों की जांच गुरुग्राम की लैब में कराई गई। इनमें दो में संक्रमण मिला। दिल्ली की एक लैब में हरौला निवासी 5 लोगों में कोरोना वायरस मिला है। सेक्टर-78 निवासी 40 वर्षीय महिला को दिल्ली की लैब में कोरोना संक्रमण मिला है। उसके पति दिल्ली में ही काम करते हैं। मरीज जिम्स और शारदा में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओप्पो और वीवो कंपनियों में काम बंद, सैनिटाइजेशन शुरू
ओप्पो कंपनी में अस्थायी रूप से काम बंद करा दिया गया है। जिस क्षेत्र में कोरोना मरीज मिले हैं। उस स्थान को सील कर दिया गया है। वहां सैनिटेजाइेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, निजी चैनल के भी उस स्थान को सील कर दिया गया है, जहां संक्रमित कर्मी कार्यरत थे। उसी स्थान पर दवा छिड़काव कर सैनिटाइज किया जा रहा है। वीवो कंपनी में भी कुछ क्षेत्र को सील कर दिया गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभाग की ओर से फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उसके बाद ही कंपनी में काम शुरू हो सकेगा।

निजी चैनल के कर्मी ने 28 में बांटा कोरोना
निजी चैनल में काम करने वाले दिल्ली निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति के संपर्क में आए 28 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि 15 मई को एक कर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई है। लेकिन वह काम भी करता रहा। इसकी वजह से कंपनी में 15 कर्मियों को कोरोना हो गया। दिल्ली, गाजियाबाद और फरीदाबाद निवासी उसके संपर्क में भी लोग आए। उनमें से 13 और लोगों के कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। कुल 28 लोगों में संक्रमण हुआ।


25 मरीज रहे बिना लक्षण वाले
कोरोना पॉजिटिव मरीजों से स्वास्थ्य विभाग के अफसर व चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। 31 में से 25 मरीज ऐसे रहे, जिनमें कोई लक्षण नहीं दिखा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अब सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed