{"_id":"61ec5d7b4f42f35179358ea8","slug":"one-click-of-the-voter-will-open-the-way-to-the-booth-noida-news-noi628337096","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता के एक क्लिक पर खुल जाएगा बूथ तक जाने का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता के एक क्लिक पर खुल जाएगा बूथ तक जाने का रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। विधानसभा चुनाव में लोगों को मतदान केंद्र तक जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। जिला प्रशासन इसकी पूरी तैयारी कर रहा है। प्रशासन अपनी वेबसाइट पर एक लिंक तैयार कर रहा है जो गूगल मैप और जीपीएस से जुड़ा होगा। मतदाता को इस लिंक पर क्लिक कर बूथ नंबर डालना होगा। इसके बाद बूथ तक जाने का रास्ता खुल जाएगा। इसकी मदद से मतदाता को बूथ तक पहुंचने में आसानी होगी।
जिला प्रशासन ने चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन लोगों को मतदान बूथ तक पहुंचाने का हर प्रयास कर रहा है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही, मतदाता पर्ची का वितरण कराया जाएगा। मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप पर अपने बूथ का नंबर पता कर सकते हैं। इसके अलावा अब प्रशासन ने मतदाताओं को बूथ का रास्ता बताने की सुविधा देने की कार्रवाई शुरू की है।
वेबसाइट पर ऐसे खुलेगा लिंक
प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि बूथ को जीपीएस व गूगल मैप से जोड़ा जाएगा। नो योर बूथ नाम से इसका एक लिंक गौतमबुद्घ नगर की वेबसाइट पर दिया जाएगा। जिले के मतदाताओं को वेबसाइट पर जाकर लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना बूथ नंबर डालने पर लोकेशन खुल जाएगी। लोकेशन मतदाता को बूथ तक ले जाएगी। काफी मतदाताओं को बूथ तक जाने का रास्ता नहीं पता होता है। ऐसे में यह लिंक मतदाता को उसके बूथ का रास्ता बताएगा।