फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One arrested in Vijay's death case, murder case registered

Noida News: विजय की मौत मामले में एक गिरफ्तार, हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Sep 2025 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
One arrested in Vijay's death case, murder case registered
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत सरस्वती हाईटेक स्थित मवैया पाल बस्ती से सड़वा जाने वाले पुराने मार्ग पर मंगलवार दोपहर नैनी थाना क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर निवासी विजय बहादुर पुत्र मंटू यादव का शव मिला था। मामले में बृहस्पतिवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के ही हरिश्चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपी बनाए युवक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि मवैया पाल बस्ती से सड़वा जाने वाले मार्ग पर मंगलवार दोपहर नैनी लोकपुर निवासी विजय बहादुर पुत्र मंटू यादव का शव सड़क किनारे गड्ढे में मिला था। उसके सिर व कान के पास चोट के निशान थे। मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में उसके पिता मंटू यादव ने थाने पहुंचकर उसकी पहचान की थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में गहरी चोट पाया गया। मामले में पिता ने बृहस्पतिवार को हरिश्चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पिता का आरोप है कि मृतक विजय उसी के साथ रहता था और घटना वाले दिन दोनों एक साथ थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर हरिश्चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed