फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Omprakash died after 2 months

गोली से घायल हुए ओमप्रकाश ने दो महीने बाद दम तोड़ा

Tue, 15 Sep 2020 11:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Omprakash died after 2 months
नूंह। आलदौका गांव में 17 जुलाई को बदमाशों द्वारा फायरिंग कर पुत्र की हत्या के बाद सोमवार को पिता ने भी उपचार के दौरान नलहड़ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मुख्य आरोपी योगेश ने अगस्त में ही नूंह कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बता दें कि इंडरी खंड के आलदौका गांव निवासी ओमप्रकाश (47) और किशनचंद नूंह से बाइक पर 17 जुलाई को आलदौका गांव जा रहे थे। जब वे जिम के पास पहुंचे तो पीछे आ रहे गांव के ही हेंडल पुत्र उदय, लबड़ी पुत्र राजबीर, योगेश पुत्र महेश व गांव के अन्य युवक टंगल ने उनके ऊपर गोली चला दी थी। किशनचंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि ओमप्रकाश के पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। करीब दो माह बाद ओमप्रकाश ने भी मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस को अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं तावडू डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed