{"_id":"691641a2a6cedff4ca0467b5","slug":"old-walls-and-bricks-sticking-out-from-under-the-ground-na-news-c-64-1-sali1007-102314-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन के नीचे निकलीं पुरानी दीवारें व ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन के नीचे निकलीं पुरानी दीवारें व ईंटें
Fri, 14 Nov 2025 02:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बिशुनदास में खेत से मिट्टी हटाने के दौरान जमीन के अंदर पुरानी दीवारें और पुरानी ईंटें निकली हैं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
किसान रुस्तम सिंह ने बताया कि वह अपने खेत को समतल करने के लिए ट्रैक्टर से काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी में ईंट-पत्थर निकलने लगे, जिसके बाद उन्होंने काम रोक दिया। छानबीन करने पर बड़ी संख्या में ककईया ईंटों से बनीं दीवारें स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगीं।
इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे जमीन के नीचे बने कमरे या कुएं का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कुछ अन्य इसे राजाओं के जमाने का प्राचीन निर्माण बता रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह से ही देखने वाले लोगों की मौके पर भीड़ मौजूद रही। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर पुरातत्व विभाग की टीम बुलाई जाएगी।