फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Officials visited the airport site, preparing to remove the trees

अधिकारियों ने किया एयरपोर्ट का दौरा, पेड़ों को हटाने की शुरू हुई तैयारी

Wed, 08 Sep 2021 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Officials visited the airport site, preparing to remove the trees
जेवर। एयरपोर्ट के शिलान्यास से पहले जमीन की साफ-सफाई और चारदीवारी के सीमांकन के काम में जुटी कंपनी ने पेड़ों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने भी दौरा करते हुए सभी पहलुओं पर बातचीत की। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की तरफ से निकोलस व प्रोजेक्ट मैनेजर दिनेश जमवाल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने एयरपोर्ट की जमीन का दौरा किया। टीम ने 10 दिनों से चल रहे चारदीवारी के सीमांकन से लेकर एयरपोर्ट की जमीन पर बचे निर्माण और पेड़ों को हटाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट की जमीन से लगभग 11 हजार पेड़ों को हटाया जाना है। इनके बदले यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाले सेक्टरों में पौधरोपण चल रहा है। वहीं, रन्हेरा में पुलिस चौकी, रोही, नगला छीतर नगला गणेशी गांव में सरकारी स्कूल व रोही में मंदिर में लगी एक मूर्ति को हटाये जाने पर भी बात हुई। अधिकारियों ने जल्द यीडा और प्रशासन को जल्द सभी निर्माणों को हटवाने के लिए भी कहा है। एयरपोर्ट निर्माता कंपनी शिलान्यास से पहले समतलीकरण के साथ चारदीवारी का काम पूरा कर लेना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed