फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   officers to take complains of cm window seriously

सीएम विडों की शिकायत को गंभारिता से लें अधिकारी

Mon, 01 Feb 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
officers to take complains of cm window seriously
सीएम विंडो को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा - फोटो : Mewat
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिला सचिवालय के सभागार में सरल पोर्टल, सीएम विंडो, मुख्यमंत्री घोषणा, सोशल मीडिया ट्रैकर और सरल केंद्र आदि विषयों पर बैठक लेकर समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने सभी विभागों से संबंधित विषयों पर हुई प्रगति की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो पर जो भी शिकायत आती है, उससे संबंधित विभाग टेकअप करते हुए समय पर समाधान करें। बैठक से पहले सभी विभागों की मुख्यमंत्री घोषणा को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि अपने विभाग से संबंधित रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करें। साथ ही सभी अधिकारी कार्यालय में आते ही सीएम विंडो चेक करें। शिकायत का समय पर निपटारा करें। जिस भी विभाग द्वारा शिकायत का 3 बार रिमाइंडर देने के बाद भी निवारण नहीं किया जा रहा है, ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों की शिकायत उनके मुख्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी को एक गांव को गोद लेना है, जिसे वे खुद चुनें। सभी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के परिवार पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चत करें। साथ ही सभी एसडीएम को हर गांव में आंगनवाड़ी के लिए स्थान चुनने के निर्देश भी दिए। जिले में डाक मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है। सभी विभागों को इस सॉफ्टवेयर से डाक भेजी जाएगी। अगली बैठक में जल जीवन मिशन जो भारत सरकार और हरियाणा सरकार की एक बड़ी योजना है, इस योजना में शीघ्र ही पीएचसी, सीएचसी, आंगनवाड़ी केंद्र आदि अन्य स्थानों पर कनेक्शन दिए जाने हैं। इस मौके पर नूंह एसडीएम संजीव कुमार, फिरोजपुर झिरका एसडीएम रीगन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed