{"_id":"621524a30bd05260352d6774","slug":"officers-arrived-to-see-the-damaged-road-mewat-news-noi633669498","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सड़क देखने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सड़क देखने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावडू। उपमंडल के अंतर्गत हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों में क्षतिग्रस्त और घटिया सामग्री की खबर छपने के बाद प्रशासन ने इसपर संज्ञान लिया। मंगलवार को तावडू उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र पाल ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर दोनों सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही ग्रामीणों के समक्ष अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
तावडू एसडीएम सुरेंद्र पाल ने कहा कि यह अच्छी बात है कि ग्रामीण क्षेत्र में लोग जागरूक हो रहे हैं, जिन्होंने सड़क निर्माण के दौरान खामियों पर ध्यान देते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को वह स्वयं निहालगढ़ से मोहम्मदपुर लिंक सड़क और बिस्सर अकबरपुर से सराय नौरंगपुर को जोड़ने वाली दोनों सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी भी उनके साथ रहे। ग्रामीणों के समक्ष संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देकर बताया कि जब तक सड़कों में खामियों को दूर नहीं किया जाता तब तक संबंधित ठेकेदारों की पेमेंट रोक दी जाए, एसडीएम के इस रवैये से ग्रामीण संतुष्ट हो गए। बता दें कि मंगलवार के अंक में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।