फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Number of players will increase in Khelo India University Games

Noida News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बढ़ेगी खिलाड़ियों की संख्या

Tue, 02 May 2023 10:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Number of players will increase in Khelo India University Games
फोटो:
विज्ञापन



खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में बढ़ेगी खिलाड़ियों की संख्या



- जिला प्रशासन को मिली है छह खेलों के आयोजन की मेजबानी

- अब खिलाड़ी व सहयोगी स्टॉफ की संख्या 1400 से अधिक होगी

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन को छह खेलों की मेजबानी मिली है। जिनमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों और अन्य स्टॉफ की संख्या में इजाफा हो गया है। अब 1200 के स्थान पर 1400 से अधिक खिलाड़ी और सहयोगी स्टॉफ खेलों में भाग लेंगे। आयोजन को लेकर जिला स्तर पर बुधवार को बैठक होगी।




खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गौतमबुद्ध नगर को छह खेलों की मेजबानी मिली है। इन प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 31 मई के बीच होगा। शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में होगा। जबकि शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉक्सिंग, स्वीमिंग व कबड्डी और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में बॉस्केटबॉल व वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता आयोजित होंगी। बुधवार को इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। उप जिला क्रीडा अधिकारी अनिता नागर ने बताया कि सभी छह प्रतियोगिता में 900 खिलाड़ी और 300 सहयोगी स्टॉफ के आने की सूची मिली थी, लेकिन अब खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। 1400 से अधिक खिलाड़ी और सहयोगी स्टॉफ खेलों में भाग लेंगे। जल्द ही अंतिम सूची भी प्रशासन को मिल जाएगी। अभी जीबीयू और एक अन्य जगह पर खिलाड़ियों व स्टॉफ के ठहरने का इंतजाम किया गया है। सूची के आधार पर अन्य व्यवस्था भी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed