फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   NTPC manager's mobile hacked and got loan of 6.34 lakhs

एनटीपीसी मैनेजर का मोबाइल हैक कर 6.34 लाख का कराया लोन

Tue, 07 Sep 2021 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
NTPC manager's mobile hacked and got loan of 6.34 lakhs
नोएडा। एनटीपीसी के एक मैनेजर ने गूगल सर्च कर आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर केयर नंबर से बात की तो साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और 6.34 लाख रुपये का लोन करा लिया। जब मैनेजर को पता चला तो मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से की गई। पुलिस ने मामले को साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नोएडा निवासी विनेश कुमार एनटीपीसी हजारी बाग में मैनेजर हैं। पिछले दिनों विनेश कुमार ने बैंक संबंधी कुछ जानकारी प्राप्त करने के लिए गूूगल सर्च से आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर केयर का नंबर निकाला। जिस नंबर पर उनकी बातचीत हुई वह नंबर किसी साइबर ठग का था। आरोपी ने बैंक कर्मी बनकर विनेश से बातचीत कर जानकारी ली और मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक से 6.34 लाख रुपये का लोन करा लिया। पैसे को आरोपी ने दूसरे खातों में डलवा लिया। जब इसकी जानकारी हुई तो विनेश ने सेक्टर-62 स्थित बैंक जाकर मामले की शिकायत की। ठगों ने मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से भी कई हजार रुपये की खरीदारी की है।
विज्ञापन

गूगल सर्च कर हेल्पलाइन नंबर निकालने से बचें
अगर आपको बैंक या किसी सर्विस और एजेंसी का कस्टमर केयर या किसी तरह का नंबर चाहिए तो गूगल सर्च से बचें। आप उस बैंक या एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ये नंबर प्राप्त करें। साइबर ठग गूगल पर फर्जी नंबर डाल देते हें और कस्टमर उनसे बात कर ठगे जाते हैं। साथ ही, किसी को भी फोन या अन्य माध्यम से अपना ओटीपी या किसी तरह की जानकारी शेयर नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed