{"_id":"629d0e2f6591ef312b26e2bc","slug":"now-you-can-book-roadways-bus-for-summer-camp-noida-news-noi6525962128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब समर कैंप के लिए बुक कर सकेंगे रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब समर कैंप के लिए बुक कर सकेंगे रोडवेज बस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा (हर्ष मिश्रा)। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के समर कैंप आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बच्चे गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। इसे देखते हुए इस वर्ष नोएडा डिपो की तरफ से एक खास पहल की शुरुआत की गई है। रोडवेज विभाग द्वारा समर कैंप आयोजकों को सुविधा का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर संपर्क कर बस को बुक कर सकते हैं।
अब रोडवेज की बसों का संचालन बच्चों के समर कैंप के लिए भी किया जाएगा। बस की बुकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके बुकिंग की जानकारी देनी होगी और फिर पहुंचकर स्लॉट बुक कराना होगा। आपको बस बुकिंग कराने के दौरान यह भी तय करना होगा कि बुकिंग दोनों तरफ की है या सिर्फ एक तरफ की, उसी हिसाब से पैसे लिए जाएंगे। नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि समर कैंप के लिए पूरी बस बुक की जा सकती है। इसके लिए रोडवेज ने एक हेल्पलाइन नंबर 9625559228 भी जारी किया है। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बस सेवा का लाभ 24 घंटे या उससे अधिक समय के लिए भी ले सकते हैं। विभाग के इस फैसले से लोगों को काफी राहत मिलेगी और निजी बसों के मनमाने किराया वसूली से भी आराम मिलेगा।
दुर्घटना बीमा का भी मिलेगा लाभ
आपके जाने की दूरी आपका खर्चा निर्धारित करेगी। आपसे कोई अतिरिक्त पैसा नहीं वसूला जाएगा। साथ ही बस में सफर करने वाले सभी 52 यात्रियों का पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जाएगा। वहीं, न्यूनतम किराए में ही आपको सफर करने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
बस बुक करने के लिए सीधे आकर मिल भी सकते हैं। हमारी प्राथमिकता जनता को सेवा देने की है। बसों की कोई कमी नहीं है। जो इच्छुक हैं, वह बस बुक करा सकते हैं। - एनपी सिंह, एआरएम, नोएडा डिपो