फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now waiting for the SIT to submit the report to the government

अब एसआईटी की ओर से शासन को रिपोर्ट सौंपे जाने का इंतजार

Tue, 14 Sep 2021 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now waiting for the SIT to submit the report to the government
नोएडा। शासन की ओर से गठित एसआईटी टीम के शासन को रिपोर्ट सौंपे जाने का इंतजार है। रिपोर्ट से पता चलेगा कि प्राधिकरण के कितने अधिकारियों व कर्मचारियों पर जांच की आंच आनी है। इसी आधार पर इन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी होगी।
विज्ञापन

एमराल्ड कोर्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यूपी सरकार हरकत में आई है और गठित एसआईटी टीम ने नोएडा प्राधिकरण आकर करीब तीन दिन तक जांच की। जांच के बाद एसआईटी ने पूरा डाटा ले लिया और टीम लखनऊ लौट गई। सूत्रों का कहना है कि एसआईटी अब अपने स्तर पर डाटा का मिलान कर एक निष्कर्ष पर पहुंचेगी। इसके बाद एसआईटी के चारों सदस्य एक राय पर पहुंचेंगे। तभी इसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी। रिपोर्ट तैयार करने के बाद इसे शासन को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अगर इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों पर सवाल उठाए जाते हैं तो शासन की ओर से प्राधिकरण से इनके खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया जा सकता है। इसके बाद स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शुरूआती जांच में प्राधिकरण ने सात नाम चिह्नित किए गए थे। वहीं सूत्रों का कहना है कि इनकी संख्या करीब 13 तक पहुंच चुकी है। हालांकि अंतिम तौर पर किसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश होंगे यह रिपोर्ट जारी होने के बाद ही पता चलेगा। बताया जा रहा है कि इसमें सीईओ, एसीईओ, सीएपी समेत कई नाम हैं। लेकिन जब तक रिपोर्ट जारी नहीं हो जाती तब तक इसमें आगे कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed