फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the station in-charge and inspectors Live location will have to be given during patrol

Noida News: अब थाना प्रभारियों और निरीक्षकों को गश्त के दौरान देनी होगी लाइव लोकेशन

Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Now the station in-charge and inspectors
Live location will have to be given during patrol
कंझावला कांड के बाद निर्देश जारी, पुलिस उपायुक्त ने कहा, पहले से जारी यह व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला कांड के दौरान सड़क पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी पर उठे सवालों के बाद आला अधिकारियों ने थानों के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि थाना प्रभारी, एटीओ और इनवेस्टिगेशन इंस्पेक्टर को अपनी लाइव लोकेशन शेयर करनी होगी।
आदेश में कहा गया है कि सभी थाना प्रभारी और उनके समकक्ष थाने में तैनात दो निरीक्षक इलाके में गश्त करेंगे। वह रात 12 से सुबह 4 बजे तक की लाइव लोकेशन शेयर करेंगे। उन्हें अपनी लोकेशन अपडेट करनी होगी। साथ ही कहा गया है कि पुलिस उपायुक्त की अनुमति के बिना कोई पुलिसकर्मी थाने से बाहर नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस तरह के सख्त निर्देश कंझावला कांड को लेकर लेकर जारी किए गए हैं। उस रात अंजलि को कार से घसीटे जाने के दौरान 13 किलोमीटर के रास्ते में किसी भी पुलिसकर्मी के मौजूद नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे थे। नए साल के पहले जहां पुलिस की मुस्तैदी होनी चाहिए थी वहीं पूरे रास्ते पर एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। गृहमंत्रालय की ओर से गठित विशेष टीम भी उस दौरान हुई चूक को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिणी के जिला पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल का कहना है कि इस घटना के बाद कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जिले में पहले से ही इस तरह की व्यवस्था है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज के जरिये बताया गया कि सुल्तानपुरी की घटना को लेकर रोहिणी जिले के 25 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया गया है। हालांकि, जिले के पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है और यह पूरी तरह से अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed