{"_id":"61df2fcb33412d380068ac78","slug":"now-the-facility-of-online-test-for-learning-license-noida-news-noi6266207126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन टेस्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग लाइसेंस के लिए अब ऑनलाइन टेस्ट की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब उपसंभागीय परिवहन विभाग (एआरटीओ) के कार्यालय में भागदौड़ लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विभाग ने लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन टेस्ट देने की सुविधा दी है। 18 साल या इससे ऊपर के लोगों को मात्र आधार कार्ड से अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं। आवेदक को विभाग की वेबसाइट सारथी पर जाकर आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि आवेदक को सारथी वेबसाइट पर लाइसेंस वाले पेज पर जाना होगा। इसमें अपनी आईडी बनाकर आधार कार्ड का ब्योरा भरना होगा। इसके बाद सर्वर खुद ही आपकी सभी जानकारी ले लेगा। फिर लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा।
आप जिस भी दिन ऑनलाइन टेस्ट देने के इच्छुक हैं, उस दिन का स्लॉट चुन लीजिए। टेस्ट देने के बाद भी आपको परिणाम भी मिल जाएगा। यदि आपने सभी जवाब सही दिए हैं तो लाइसेंस तुरंत बन जाएगा। टेस्ट में फेल हो गए तो भी 50 रुपये पेनाल्टी देकर दोबारा टेस्ट दे सकते हैं। लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने के बाद स्थायी लाइसेंस के लिए आपको एक और ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। एक बार ही आपको आरटीओ कार्यालय आकर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।
इसके बाद आपको आपका लाइसेंस परिवहन विभाग द्वारा आवंटित कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कोेरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण लोग डरे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों का आना जाना कम हुआ है और प्रशासनिक रूप से भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही कार्यालयों को खोलने के आदेश हैं। इस कदम से खासी सहूलियत मिलेगी। एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को मदद मिलेगी। कोरोना के समय में कार्यालय में भीड़ कम होगी। इससे भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक रोक लगेगी। ऑनलाइन के साथ ही पुराने तरीके से भी लाइसेंस बनवाए जा सकते हैं।