फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   now registered people should also get corona vaccine

अब पंजीकृत लोग भी लगवाएं वैक्सीन ः उपायुक्त

Fri, 19 Feb 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
now registered people should also get corona vaccine
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा - फोटो : Mewat
नूंह। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जिन लोगों ने पंजीकृत करवाया है, वे अब बिना निर्धारित तिथि के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर टीका लगवा सकते हैं। यह बातें उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिला सचिवालय में शुक्रवार को कोविड-19 के दृष्टिगत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। स्वास्थ्य और पुलिस कर्मियों ने भी टीकाकरण करवाया है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे टीकाकरण के लिए बिल्कुल भी न घबराएं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों से बचें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर चिकित्सकों को तत्काल बताएं। उपायुक्त ने कहा कि लोगों को मास्क पहनने में ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए और अभी भी सामाजिक दूरी का पालन करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. बंसत दुबे ने बताया कि किसी व्यक्ति को हाल ही में या एक माह पहले कोरोना हुआ है तो उसे हर हाल में टीका लगवाना जरूरी है। एलर्जी से प्रभावित व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों को भी टीकाकरण में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed