{"_id":"65da4f714afbe82e880ce796","slug":"now-lift-falls-on-worker-in-migsan-society-death-grnoida-news-c-23-1-noi1091-26838-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संभल के ध्यानार्थ\nअब मिगसन सोसाइटी में गिरी लिफ्ट, श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संभल के ध्यानार्थ अब मिगसन सोसाइटी में गिरी लिफ्ट, श्रमिक की मौत
विज्ञापन
अब मिगसन सोसाइटी में श्रमिक के ऊपर गिरी लिफ्ट, मौत
-परिजन ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने से किया इन्कार
-शव लेकर हुए घर के लिए रवाना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास मिगसन सोसाइटी में शुक्रवार रात को निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट ऊपर ले रही लिफ्ट मजदूर के ऊपर गिर गई। गंभीर रूप से घायल श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिजन और निर्माण एजेंसी के बीच आपसी समझौता हो गया है। हाल ही में 15 सितंबर को आम्रपाली की ड्रीमवैली फेज-2 में निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जुनपत चौकी से कुछ दूरी पर मिगसन सोसाइटी की साइट पर शुक्रवार रात को निर्माण कार्य चल रहा था। वहां पर श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान सामान ले जाने वाली लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे खड़े संभल निवासी सुगनी (40) के ऊपर गिर गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। मृतक के परिजन को निर्माणकर्ता कंपनी की ओर से मुआवजे के रूप में क्षतिपूर्ति की गई है।
नौ मौत के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार...
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली की ड्रीमवैली फेज-2 निर्माणाधीन साइट पर लिफ्ट गिरने से नौ लोगों की मौत हाे गई थी। इस घटना में कई लोग गिरफ्तार हुए थे। इतनी बड़ी घटना के बाद ऑडिट से लेकर कानूनी कार्रवाई करने के दावे किए गए। लेकिन संबंधित फर्म के कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मामला शांत हो गया। प्राधिकरण अधिकारियों ने पांच माह बाद भी निर्माणाधीन एजेंसियों का ऑडिट नहीं कराया। अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं।
विज्ञापन
क्या था मामला
ग्रेनो वेस्ट टेकजोन-4 स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट की साइट पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (एनबीसीसी) के अधिकारी निर्माण कार्य करा रहे थे। 15 सितंबर को बारिश के दौरान यहां लिफ्ट चला दी गई। तकनीकी खामी आने के कारण लिफ्ट 14 वीं मंजिल से गिर गई। हादसे में आठ मजदूर व एक लिफ्ट ऑपरेटर की मौत हो गई थी। हादसे को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। पुलिस ने मामले में गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम देवेंद्र सिंह उर्फ देवेंद्र शर्मा, एडमिन काॅमर्शियल लवजीत कुमार, फोरमैन राहुल, फिनशिंग फोरमैन मनोज कुमार और सुपरवाइजर का काम देख रहे बोएलाल पासवान को गिरफ्तार किया था।
सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से श्रमिक की मौत हो गई है। पुलिस ने परिजन से तहरीर मांगी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। वह निर्माण एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पहले हुई घटना का आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया जा चुका है और ट्रायल शुरू हो गया है।
- सुनीति, डीसीपी सेंट्रल जोन