{"_id":"699b144be0fee21a4c025f0c","slug":"now-greno-authority-will-hear-complaints-24-hours-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88458-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब 24 घंटे शिकायतों की सुनवाई करेगा ग्रेनो प्राधिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब 24 घंटे शिकायतों की सुनवाई करेगा ग्रेनो प्राधिकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी एजेंसी के सहयोग से प्राधिकरण भवन में ही तैयार होगा कंट्रोल रूम, तीन शिफ्ट में रहेगी ड्यूटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सफाई, गंदे पानी, स्ट्रीटलाइट बंद होने जैसी जनसमस्याओं की शिकायत अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 24 घंटे सुनेगा। लोगों को सुविधा देने के लिए एक कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। इसमें तीन शिफ़्ट में टीमें शिकायतों की निगरानी करने के अलावा उनका निस्तारण भी कराएंगीं। सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश पर परियोजना विभाग सीधे तौर पर इसे सुनिश्चित करेगा। प्राधिकरण की योजना के मुताबिक एक हेल्पलाइन नंबर, ईमेल आईडी भी जारी की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल के अलावा व्हाट्सएप से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। तीनों शिफ्ट में जो भी टीम मौजूद रहेगी। वह इन शिकायतों को आगे जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचाएगी। शिकायत के निस्तारण के लिए भी एक एसओपी तैयार की जाएगी इससे तय समय में दिक्कत को दूर कराया जा सके। प्राधिकरण की योजना है कि शिकायत के निस्तारण के बाद फीडबैक के लिए भी इसमें व्यवस्था की जाए जिससे इस हेल्पलाइन को प्रभावी बनाया जा सके।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आठ-आठ घंटे की शिफ्ट कर्मचारी तैनात रहेंगे। हर शिफ्ट में तीन सहयोगी स्टाफ और एक टीम लीडर की तैनाती रहेगी। इनका काम शिकायत को चिन्हित कर आगे जिम्मेदारों तक पहुंचाना होगा। सोशल मीडिया के जरिये भी आने वाली शिकायतों की निगरानी यह टीम करेगी। खासतौर पर ग्रेनो प्राधिकरण के एक्स हैंडल, फेसबुक एकाउंट से मिलने वाली जनशिकायतें इसमें शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
एजेंसी दो साल तक करेगी संचालन
प्राधिकरण ने इस हेल्पलाइन को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो साल के लिए एक एजेंसी को इसका काम सौंपा जाएगा। करीब 77 लाख रुपये इस काम पर खर्च किए जाने हैं। एजेंसी सीधे तौर पर इस हेल्पलाइन के सुगम संचालन के लिए जिम्मेदार होगी। एसीईओ स्तर से इसकी समीक्षा भी नियमित रूप से होगी।