फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   now google map give corona detail also

अब रास्तों के साथ कोरोना का भी हाल बताएगा गूगल मैप

Thu, 19 Nov 2020 10:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
now google map give corona detail also
Google map - फोटो : Google
यदि घर से बाहर निकलते वक्त आपको कोरोना का डर सता रहा है तो अब मोबाइल पर एक क्लिक आपकी कई चिंताएं दूर कर सकता है। अनजाने रास्तों में राह दिखाने वाला गूगल मैप अब कोरोना की भी जानकारी देखा। मैप के जरिये आप अपने आसपास कोरोना मरीजों की संख्या, नजदीकी अस्पताल, सुविधाएं, जांच केंद्र के बारे में भी जान सकेंगे। यदि आपका क्षेत्र कोविड 19 से प्रभावित है, तो आप प्रभावित स्थानों से जुड़ी प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करने के लिए गूगल मानचित्र का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोरोना से जुड़ी कितनी सटीक और अधिक जानकारी आपको मिलेगी, यह आपके क्षेत्र पर निर्भर करता है। गूगल ने यह सुविधा हाल ही में शुरू की है। इसमें नई जानकारी अपडेट करने का सिलसिला जारी है। यदि आप गूगल मानचित्र होम स्क्रीन पर अलर्ट का चयन करते हैं, तो आपको अपने वर्तमान मानचित्र दृश्य के आधार पर स्थानीय रूप से प्रासंगिक लिंक मिलेंगे। साथ ही आप अपने आसपास स्वास्थ्य सुविधाओं की सूची खोजने के लिए गूगल पर खोज का विकल्प अपना सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइव करते वक्त आप मैप पर दिख रहे रास्ते में कोविड मैप का विकल्प चुन सकते हैं। जिसके बाद रास्ते के लिए दिखने वाली रेखाओं की तरह कोविड की जानकारी की रेखाएं मानचित्र पर उभरेंगी। रेखाएं अलग-अलग रंगों में दिखाई देंगी। यह रंग कोविड की स्थिति को दर्शाते हैं।

इन रंगों में दिखेगी कोरोना की स्थिति
ग्रे -
1 से कम मामला
पीला - 1-10 मामले
नारंगी - 10-20 मामले
गहरा नारंगी - 20-30 मामले
लाल - 30-40 मामले
गहरा लाल - 40+ मामले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed