फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now Ganagjal bought from post office

अब डाकघर से खरीदिए गंगोत्री का गंगाजल

Wed, 31 Jul 2019 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now Ganagjal bought from post office
सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकघर में गंगोत्री गंगाजल योजना को लांच करते डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज सु?
डाकघर से खरीदिए गंगोत्री का गंगाजल
विज्ञापन

नोएडा। अब डाकघर से गंगोत्री का गंगाजल खरीदा जा सकेगा। सेक्टर-19 स्थित मुख्य डाकघर में गंगोत्री गंगाजल सेवा की शुरुआत मंगलवार से हो गई। इस मौके पर डाक विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
डाकघर के अधिकारियों ने बताया कि डाक विभाग गंगोत्री से गंगाजल लाकर बिक्री कर रहा है। पहले दिन गंगाजल की 20 बोतलें भी बिक गईं। अब और मांग की गई है। गाजियाबाद में पहले ही इसकी शुरुआत हो चुकी है। एक बोतल गंगाजल की कीमत 30 रुपये रखी गई है। यह 250 मिलीलीटर के बोतल में बेची जा रही है। इस क्षेत्र में काफी दिनों से इस तरह के सेवा की मांग की जा रही थी। ग्राहकों की मांग पर यह सेवा शुरू की गई है। इसके लिए डाकघर में एक विशेष काउंटर खोला गया है, जहां इसकी बिक्री की जा रही है। इस मौके पर नोएडा के प्रधान डाकघर में गंगाजल पर एक विशेष कवर भी जारी किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डाक सेवा गाजियाबाद के निदेशक सुप्रियो घोष, कुमार विश्वास, नेफोवा के अभिषेक कुमार और आरडब्ल्यूए से लक्ष्मी नारायण उपस्थित रहे। डाक विभाग से पोस्ट मास्टर सुरेंद्र सिंह के अलावा जन संपर्क अधिकारी राकेश रैना और सहायक अधीक्षक अजीत सेमवाल ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

1-15 अगस्त तक गंगाजल की आपूर्ति रहेगी बाधित
1 से 15 अगस्त तक गंगाजल की आपूर्ति बाधित रहेगी। मेरठ एक्सप्रेसवे निर्माण के तहत पाइपलाइन शिफ्टिंग की वजह से ऐसा होगा। इसके अलावा पाइप लाइन की मरम्मत का काम भी चलेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान शहर में रेनीवेल और ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाएगी। जहां-जहां जलापूर्ति में समस्या आएगी। वहां-वहां टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान गाड़ी धोने, बागबानी में पानी के उपयोग, फर्श धोने और पानी की बरबादी न की जाए। आपात स्थिति में पानी के टैंकर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा किसी भी स्थान पर पानी की बर्बादी रोकने, पाइप लाइन टूटी होने पर कॉल सेंटर के फोन नंबर 0120-2425025, 2425026, 2425027 पर सूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed