फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now at the divisional level, 14 daughters will raid and five footballers will kick

Noida News: मंडल स्तर पर अब 14 बेटियां रेड लगाएंगी तो पांच फुटबॉलर किक

Tue, 16 Sep 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Now at the divisional level, 14 daughters will raid and five footballers will kick
प्रदेशस्तर की प्रतियोगिता के लिए कबड्डी और फुटबॉल खिलाड़ियों के ट्रायल में हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रदेशीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को सब-जूनियर बालिका वर्ग में जिलास्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली 14 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। वहीं आगरा में 21 से 28 सितंबर तक होने वाली प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय ट्रायल सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ।

प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 24 से 26 सितंबर तक कासगंज स्थित जिला खेल कार्यालय में सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रदेशीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। उसके लिए सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में यह ट्रायल लिया गया। इसमें 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का चयन
उन्होंने बताया कि आशु, प्राची, राधिका, मनीषा, ज्योति, साक्षी, संध्या, साक्षी, लवि, साक्षी, अंजू, माही, रजिया, नरगिस का चयन मंडलस्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है जो मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 सितंबर को होगा। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय ट्रायल में 55 किग्रा से कम भारवर्ग की खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल स्टेडियम की प्रशिक्षक ज्योति नागर की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

पांच फुटबॉलर का चयन
जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित इस ट्रायल में पांच खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के ट्रायल के लिए हुआ। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि फुटबॉल ट्रायल में जिले से 18 महिला फुटबॉलरों ने भाग लिया। इनमें से छवि यादव, अयाना गुप्ता, कनक भाटी, सनवी कुशवाहा, विद्या झा ने अपना स्थान पक्का किया है। मंडलीय ट्रायल मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को होंगे। उसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed