फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now all payments in Greno authority will be online only

अब ग्रेनो प्राधिकरण में सभी भुगतान होंगे सिर्फ ऑनलाइन

Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now all payments in Greno authority will be online only
ग्रेटर नोएडा। अब प्राधिकरण के सभी तरह के बकाया व भविष्य की देयता का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन होगा। प्राधिकरण ने ऑफलाइन भुगतान को बुधवार से बंद कर दिया है। हालांकि, किसानों, 200 वर्ग मीटर से छोटे आकार के रिहायशी भूखंडों और 400 वर्ग मीटर से छोटे आकार के औद्योगिक भूखंडों के आवंटियों के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भुगतान की सुविधा भी जारी रहेगी। सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि इन आवंटियों के लिए ऑफलाइन भुगतान की सुविधा होगी, लेकिन ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, प्राधिकरण के अंतर्गत एक लाख से अधिक आवंटी हैं और 80 से अधिक मद हैं, जिनमें आवंटी भुगतान जमा करते हैं। इन मदों में आवंटन व किस्त की धनराशि सहित कई मद शामिल हैं। इन आवंटियों को बकाया धनराशि जमा करने के लिए बैंक जाना पड़ता है। वहां चार प्रतिलिपि वाले चालान भरकर बैंकों में जमा करने होते हैं। बैंक पैसे जमा करने के बाद चालान की एक प्रतिलिपि प्राधिकरण व एक आवंटी को वापस कर देते हैं। इस चालान को संभालकर रखना पड़ता है। कई बार बकाया भुगतान का मिलान न होने पर चालान दिखाना भी पड़ता है। बकाया जमा करने के लिए आवंटी का बैंक आने-जाने में समय भी खर्च होता है और कतार में भी लगना पड़ता है। इन समस्याओं को हल करने के लिए प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने डिजिटल इंडिया के अंतर्गत डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन भुगतान (ई-पेमेंट व ऑनलाइन सेवा) प्रणाली पूर्व में ही शुरू करा दी थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह से लागू करा दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे करें भुगतान
आवंटी प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर जाकर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। वह प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर प्रॉपर्टी के एवज में बकाया भुगतान देख सकेंगे। साथ ही, ऑनलाइन सेवाओं के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। प्राधिकरण के जीएम फाइनेंस एचपी वर्मा ने बताया कि सभी भुगतान को बुधवार से ऑनलाइन कर दिया गया है। अब बकायेदारों को बकाये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed