फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notification issued for making monthly pass for toll

टोल के लिए मासिक पास बनवाने की अधिसूचना जारी

Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Notification issued for making monthly pass for toll
पलवल। एक तरफ गदपुरी टोल बैरियर को हटाने की मांग को लेकर पलवल जिले में आंदोलन चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दिल्ली की ओर से अधिसूचना जारी कर गदपुरी टोल के अंतर्गत आने वाले उन 211 गांवों की सूची जारी कर दी है, जहां के निवासी 315 रुपये का मासिक पास बनवा सकते हैं। यह जानकाीर दिल्ली-आगरा टोल रोड लिमिटेड के परियोजना प्रमुख वैभव शर्मा ने दी।
विज्ञापन

वैभव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित गदपुरी टोल प्लाजा पर जिला पलवल व फरीदाबाद के 211 गांव जो टोल प्लाजा से 20 किमी की दूरी के दायरे में आते हैं के वाहन धारक को गदपुरी टोल प्लाजा से आने-जाने के लिए 315 रुपए के मासिक शुल्क पर पास बनाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। सभी 211 गांवों के लोग अपने वाहनों का मासिक पास बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मासिक पास धारक मासिक रिचार्ज कराने के उपरांत टोल प्लाजा से किसी भी समय अनगिनत बार आवागमन कर सकते हैं। टोल प्लाजा के मासिक पास बनवाने के लिए वाहन धारक टोल फ्री नंबर-7217017301 व व्हाटसएप नंबर-9634974084 पर भी संपर्क कर सकते हैं। संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के प्रतिनिधि टोल फ्री नंबर व व्हाटसएप नंबर पर बताए गए निर्धारित समय व स्थान पर पहुंचकर शिविर का आयोजन करेंगे, जहां पर वाहन धारक अपने मासिक पास बनवाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। मासिक पास बनवाने के लिए शिविर के आयोजन के लिए वाहन धारकों द्वारा समय व स्थान का चयन करना होगा। वाहन के मासिक पास बनवाने के लिए वाहन मालिक का सत्यापित स्थायी पता, आधार कार्ड व वाहन की आर.सी. का होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा से बाइक, ऑटो, कृषि से जुड़े वाहनों का आवागमन निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed